Breaking News :
>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>उत्तराखंड में ‘‘सेवा सुशासन और समर्पण पखवाड़ा’’ बना सुशासन की नयी पहचान>>‘टीएमसी को खत्म करना है तो पहले मुझे मारना होगा’- ममता बनर्जी>>दांत दर्द से हैं परेशान? जानिए घर पर राहत पाने के आसान और असरदार उपाय>>शिक्षा विभाग की डिजिटल शिक्षक प्रशिक्षण पहल ने वैश्विक मंच पर फहराया परचम>>देहरादून महायोजना-2041 : जनता की आवाज़ से आकार ले रहा देहरादून का भविष्य>>देहरादून में 10 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद>>कांवड़ मेला-2026 की तैयारियां तेज, ऋषिकेश में पुलिस और अन्य सम्बन्धित विभागों की समन्वय बैठक>>लगातार बारिश पर जिलाधिकारी का त्वरित एक्शन, आपदा परिचालन केंद्र से संभाली कमान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने घट्टी गोला क्षेत्र के संपर्क मार्ग का स्थलीय निरीक्षण कर लिया व्यवस्थाओं का जायजा>>‘ड्यून 3’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, सत्ता और युद्ध की नई जंग शुरू>>मानसून के दौरान बांधों एवं बैराजों से जुड़ी सूचनाओं की होगी रियल टाइम निगरानी>>पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता- गणेश जोशी>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने नारी पुनर्वास केंद्र की व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>तीसरे दिन भी जारी रहा देहरादून महायोजना-2041 पर जनसंवाद>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा प्रहार, अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त, तीन निर्माण सील>>खेल रत्न, द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए 24 जुलाई तक करें आवेदन- रेखा आर्या>>मुख्यमंत्री ने नीति आयोग की टीम के साथ राज्य के विकास के विभिन्न विषयों पर की विस्तृत चर्चा>>सतपुली, स्यूंसी झील निर्माण से पैदा होंगे आजीविका के नए अवसर- महाराज>>देहरादून में 11 जुलाई से सजेगा ‘लोक संवर्धन पर्व’, जुटेंगे देशभर के अल्पसंख्यक हुनरमंद
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंनैनीताल

जनपद में किसी प्रकार का भू-धसाव एवं भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न न हो इसे लेकर जिलाधिकारी गर्ब्याल ने सम्बन्धित अधिकारियों के साथ की महत्वपूर्ण बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 10 जनवरी, 2023, मंगलवार, नैनीताल। भविष्य में जनपद में किसी प्रकार का भू-धसाव एवं भूस्खलन की स्थिति उत्पन्न न हो, जिसे लेकर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज अपने जिला कार्यालय नैनीताल में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक ली। उन्होंने ग्राम सभा आलूखेत, ढूँगसिला, सलैड़ी भीमताल एवं अन्य क्षेत्रों का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भविष्य में भू-धसाव से कोई बड़ी घटना न हो इसके लिए अधिकारी पहले से ही अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर, ऐसे स्थानों को चिन्हित करें जहॉ भू-धसाव एवं भूस्खलन की सम्भावना बनी हो।

जिलाधिकारी गर्ब्याल ने ग्राम सभा ढूँगसिला में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन एवं आलूखेत में भूस्खलन से आवासी भवनों को खतरे से रोकने एवं आवश्यक समाधान करने हेतु कृषि विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों को आज ही संयुक्त रूप से सर्वे करते हुए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये, ताकि भू-धसाव एवं भूस्खलन क्षेत्र में स्क्रबर, कलवर्ट नालियों आदि की व्यवस्था समय रहते की जा सके। जिससे वर्षाकाल के दौरान भू-धसाव एवं भूस्खलन क्षेत्र प्रभावित न हो। इसके साथ ही उन्होंने भीमताल में ड्रेनैज की समस्या के चलते आये दिन जलभराव की स्थिति के समाधान के लिए जिलाधिकारी गर्ब्याल ने सिंचाई एवं लोनिवि के अधिकारियों से सर्वे करते हुए स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये ताकि जिन-जिन स्थानों पर नालों का साइज छोटा है उन स्थानों को आवश्यकता अनुसार चौड़ा किया जा सके। जिससे की उनमें मलवा इत्यादि एकत्र न हो सके जिससे पानी की निकासी निरन्तर बनी रहे।

जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि सड़कों के निमार्ण के दौरान पानी की निकासी पर विशेष ध्यान देना सुनिश्चित करें, जिससे कि पानी अनियन्त्रित होकर आबादी क्षेत्रों में न जा सके।

बैठक में अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी राहुल साह, लोनिवि के ईई संजय पाण्डे, एएई संजय कुमार, जिला आपदा प्रबन्धन अधिकारी शैलेश कुमार, उपनिदेशक/जिऑलजिस्ट् डॉ० डीएस चन्द, अनिल कुमार वर्मा, सहायक अभियन्ता सिंचाई दिनेश सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ० वीके यादव, हिमांशु उप्रैती के साथ अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!