Breaking News :
>>गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु>>पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ>>सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता>>मैं हिंदी हूँ……….>>काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा>>अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच>>लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल>>कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव>>लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड>>अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज>>ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन: ब्रेकथ्रू हुई 10 किमी लंबी दूसरी सबसे बड़ी टनल>>ग्रास्टनगंज, कुम्भीचौड़ एवं सनेह-लालपानी में 2.64 किमी मोटर मार्गों का होगा कायाकल्प- ऋतु खण्डूड़ी भूषण>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने ली पीसी एण्ड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2022, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में शिविर कार्यालय में पीसी एण्ड पीएनडीटी जिला सलाहकार समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने जनपद में केन्द्रों पर नियमित निरीक्षण करते हुए व्यवस्थायें जाँचने के निर्देश दिए ताकि तकनीकि का दुरूपयोग न हो। उन्होंने जनपद में अवस्थित/संचालित सभी केन्द्रों पर पीसी एण्ड पीएनडीटी एक्ट में वर्णित प्राविधानों का परिपालन सुनिश्चित कराया जाने तथा इसके लिए टीम को नियमित रूप से रोस्टरवार जाँच अभियान चलाते हुए कार्यवाही करने तथा इसकी सूचना से अवगत कराने के निर्देश दिए। मानक के अनुरूप संचालित हो तथा जनमानस से अनावश्यक वसूली न हो।

समिति द्वारा 6 केन्द्रों के पंजीकरण नवीनीकरण, 7 केन्द्रों के नवीन पंजीकरण, 11 केन्द्रों मेें स्थापित नई अल्ट्रासाउंड मशीन में सीटी स्कैन मशीन का पंजीकरण (फार्म-बी) में दर्ज करने, 3 चिकित्सा अधिकारियों को 2 केन्द्रों में कार्य करने की अनुमति हेतु किए गए आवेदन, 3 अल्ट्रासाउंड केन्द्रों की पुरानी मशीनों को निष्प्रोज्य करने, 1 केन्द्र स्थानानतरण करने हेतु किए गए आवेदन पर निर्णय लिए गए।

बैठक में अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 दिनेश चैहान, डीजीसी जीपी रतूड़ी, जेडी लाॅ जी.सी. पंचोजी, डाॅ० ममता बहुगुणा, डाॅ० एनएस खतरी, डाॅ० एस. नौटियाल, डाॅ० नीतू कोचर, डाॅ० जे.पी. नौटियाल, सहायक निदेशक सूचना बद्री चन्द नेगी सहित संबंधित अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!