Breaking News :
>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद मेजर भूपेन्द्र कण्डारी की 23वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>हरिद्वार में दर्दनाक सड़क हादसा, बस और पिकअप वाहन की टक्कर में तीन लोगों की मौत>>शहीद पंकज गुरुंग मेमोरियल बैडमिंटन टूर्नामेंट का हुआ समापन, कैबिनेट मंत्री ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह>>लोहियाहेड वाटर बाईपास बनेगा खटीमा का नया पर्यटन केंद्र, सीएम धामी ने किया स्थलीय निरीक्षण>>कला को सेवा से जोड़ना ही सच्ची राष्ट्र सेवा- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रधानमंत्री के मन की बात कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने का किया आह्वान>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने अस्पताल में भर्ती भाजपा पार्षद भूपेन्द्र सिंह कठैत का जाना कुशलक्षेम>>18 साल बाद बड़े पर्दे पर साथ दिखेंगे अक्षय कुमार और सैफ अली खान, ‘हैवान’ की रिलीज डेट का हुआ एलान>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर बड़ा एक्शन, तीन स्थानों पर सीलिंग की कार्रवाई>>पेट्रोल पंपों से देशभर तक पहुँचेगा पहाड़ का स्वाद>>नशामुक्त और सुरक्षित पर्यटन के लिए मसूरी के होटल व्यवसायियों ने लिया संकल्प>>भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण चुघ से मिले कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी>>टिहरी में दर्दनाक हादसा : गदेरे में मिला लापता हुए 5 वर्षीय मासूम का शव>>एसटीएफ का बड़ा एक्शन, ट्रामाडोल तस्करी नेटवर्क का एक और आरोपी गिरफ्तार>>ऑपरेशन प्रहार : देहरादून पुलिस की बड़ी कार्रवाई, दो नशा तस्कर गिरफ्तार>>बार-बार आते हैं चक्कर ? तो भूलकर भी न करें नजरअंदाज, हो सकता है किसी बीमारी का संकेत>>अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप करेंगे भारत का दौरा, तैयारियों में जुटा ट्रंप प्रशासन>>केदारनाथ हेली सेवा का पहला चरण समाप्त, मानसून के बाद फिर शुरू होगा संचालन>>चारधाम और हेमकुंट साहिब यात्रायें सदियों से रही हैं आस्था, समरसता और सहअस्तित्व का प्रतीक>>अर्धकुंभ से पहले हरिद्वार को मिलेगी जाम से राहत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने उक्रेन में फंसे मेडिकल के छात्रों के परिजनों से की मुलाकात

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 मार्च, 2022, गुरूवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने आज यूक्रेन से बार्डर में पहुँचे मेडिकल के विद्यार्थियों विनायक थपलियाल एवं अस्मिता थपलियाल के परिजनों से उनके आवास समृद्धि एनक्लेव कारगी चौक पर मुलाकात की। उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि जिला प्रशासन एवं पीएमओ कार्यालय जनपद एवं राज्य के विद्यार्थी एवं लोगों को घर वापसी के लिए निरन्तर भारतीय दूतावास से समन्वय बनाये हुए है तथा निरन्तर भारतीय विद्यार्थी एवं लोगों को सकुशल घर वापसी के लिए कार्य में जुटी है।

इस दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी  से दूरभाष पर वार्ता कर दोनों विद्यार्थी की वर्तमान लोकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त की, जिस पर परिजनों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि बच्चों ने बताया है कि भारतीय दूतावास भी बच्चों सेे नियमित सम्पर्क बनाये हुए है। उन्होंने परिजनों को छात्रों की वापसी के लिए हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। जिला प्रशासन द्वारा यूक्रेन में फंसे जनपद एवं राज्य के लोगों व छात्रों की सुरक्षित घर वापसी के लिए शासन एवं केन्द्र सरकार से नियमित सम्पर्क  बनाते हुए सूचनाओं  का आदान-प्रदान किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने ऐसे सभी परिजनों से जिनके बच्चे एवं रिश्तेदार वर्तमान में यूक्रेन में फंसे है को जिला आपदा परिचालन केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0135-2726066, 1077 (टोल-फ्री), 07534826066 व ई-मेल:  deoc.pgrc.ddn@gmail.com  पर सूचना आदान प्रदान करने का अनुरोध किया ताकि यूक्रेन में फंसे लोगों को देश वापस लाने में जल्द से जल्द कार्यवाही की जा सके। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के 65 लोगों एवं छात्रों के यूक्रेन में फंसे होने की सूचना के क्रम में 24 लोगों को देश वापस लाया जा चुका है जबकि 41 लोगों को वापस लाया जाना शेष है जिसके लिए विभिन्न स्तरों पर प्रयास जारी हैं

इस दौरान उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, तहसीलदार सदर उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!