Breaking News :
>>सैनिक परिवारों को उच्च शिक्षा की सौगात>>न्यूज़ पोर्टल के विज्ञापन रेट पर पुनर्विचार की माँग, संचालकों ने महानिदेशक सूचना से लगाई गुहार>>उत्तराखंड श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ने उठाया डिजिटल मीडिया की विज्ञापन दरों का मुद्दा>>बिना स्वीकृत मानचित्र के निर्माण पर एमडीडीए की कार्रवाई, दो प्लेटफार्म सील>>राखी लेकर एसएसपी दून से मिलने पहुंचीं नन्हीं बालिकाएं, बांधी राखी और लिया सुरक्षा का भरोसा>>राज्य सहकारी नीति-2026 को कैबिनेट से मिली मंजूरी>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में रक्षाबंधन व श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग का विशेष अभियान>>आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और बाजार मूल्यों की नियमित निगरानी करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>मानसून समाप्त होते ही प्रदेशभर में सड़क मरम्मत और सुधार कार्य युद्धस्तर पर शुरू किए जाएं- मुख्यमंत्री>>पटना में BPSC परीक्षा को लेकर जोरदार प्रदर्शन, सरकार से बातचीत की मांग पर अड़े अभ्यर्थी>>सशक्त बहना उत्सव में दिखा सरकार और मातृशक्ति के बीच विश्वास और आत्मीयता का रिश्ता>>सहसपुर में फिर शुरू होगी बंद पड़ी सिलाई यूनिट, ग्रामीण महिलाओं को मिलेंगे रोजगार के नए अवसर>>इमरान हाशमी की ‘गन मास्टर जी 9’ का टीजर जारी>>एनीमिया में किशमिश कितनी फायदेमंद? जानिए कब डाइट से मिलेगा लाभ और कब जरूरी है इलाज>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने HPCL, IOCL एवं BPCL के अधिकारियों के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

जनपद में पेट्रोल/डीजल की किल्लत को लेकर भ्रामक सूचना अथवा अफवाह फैलाने वाले के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जून 2022, मंगलवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जनपद में पेट्रोल/डीजल की किल्लत को लेकर जनमानस के मध्य फैलाई जा रही अफवाह को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने एचपीसीएल, इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने तेल कंपनियों के प्रतिनिधियों को जनपद में तेल आपूर्ति को गंभीरता से लेने तथा डिस्ट्रिक कार्डिनटर एचपीसीएल, इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOCL), भारत पेट्रोलियम को प्रत्येक रिटेल आउटलैट के स्टाॅक/उठान/वितरण की दैनिक सूचना जिला पूर्ति कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने एचपीसीएल के डीजीएम रिटेल से एचपीसीएल के कुछ पेट्रोल पम्प पर सोमवार को हुई तेल किल्लत का कारण पूछा जिस पर उन्होंने बताया कि डिपो से पूर्ण सप्लाई वाहन समय से न पहुँच पाने के कारण यह स्थिति बनी। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी तेल कम्पनियों के पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही न हो साथ ही सप्लाई चेन व्यवस्थित रखें साथ ही पेट्रोल की किल्लत संबंधी भ्रामक सूचना देने वाले आउटलैट पर अपने स्तर से कार्यवाही करें। भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

जिलाधिकारी ने अवगत कराया कि पेट्रोल/डीजल की किल्लत को लेकर आम जनमानस के मध्य अफवाह फैलाई जा रही है कि जिले में पेट्रोल/डीजल की किल्लत बनी है। जबकि जिला पूर्ति अधिकारी एवं स्थानीय प्रशासन से जांच करने पर पाया गया कि इण्डियन ऑयल कार्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) तथा भारत पेट्रोलियम कार्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) के पम्पों पर डीजल/पेट्रोल की आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित की जा रही है डीजल/पेट्रोल का स्टॉक पर्याप्त है। इस सम्बन्ध में जिला पूर्ति अधिकारी एवं तेल कम्पनी के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की गई है बैठक में अधिकारियों द्वारा अवगत कराया गया कि IOCL  एवं BPCL  द्वारा माँग के अनुसार पर्याप्त आपूर्ति की जा रही है किन्तु HPCL के कुछ पम्पों में तेल की कमी होने से अन्य पम्पों पर दबाव अधिक बड़ा है जिस सम्बन्ध में HPCL के अधिकारियों द्वारा शीघ्र ही स्थिति को सामान्य किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त के सम्बन्ध में समस्त उप जिलाधिकारियों, जिला पूर्ति अधिकारी एवं तेल कम्पनी के अधिकारियों को निर्देश दिये गये है कि उक्त के सम्बन्ध में भ्रामक सूचना अथवा अफवाह फैलाने वाले के विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाए।

बैठक में जिला पूर्ति अधिकारी जे.एस. कण्डारी, एचपीसीएल के डीजीएम दीपक कौशिक, इंडियन आयल के सहायक प्रबंधंक भरत सिक्का, सप्लाई इंस्पैक्टर सुनील देवली, एचपीसीएल से चारू धर्मसत्तू सहित संबंधित तेल कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!