Breaking News :
>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी>>नाबालिग से दुष्कर्म और निजी नर्सिंग होम में अवैध गर्भपात के प्रयास मामले में राज्य महिला आयोग सख्त>>ऋषिकेश में एमडीडीए का एक्शन- बिना नक्शा पास बहुमंजिला इमारतें सील, कई बीघा में अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>उत्तराखंड रजत जयंती : इस बार ‘हरेला’ पर सजेगा धरा का श्रृंगार, देहरादून में लगेंगे 15.50 लाख पौधे>>मुख्य सचिव ने प्रधानमंत्री द्वारा शिलान्यास किए गए प्रोजेक्ट्स की प्रगति की समीक्षा की>>सेवा सप्ताह अभियान सुशासन और जनसेवा का सशक्त माध्यम- हेमंत द्विवेदी>>सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के तीनों परिसरों में 244 नये पद सृजित>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में किया प्रतिभाग>>बैशी कार्यक्रम में शामिल हुई कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया नंदा की चौकी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण>>11 दिनों में ‘कॉकटेल 2’ का कलेक्शन 84 करोड़ के पार>>हर पात्र मतदाता का नाम सूची में सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सक्रिय- डॉ0 आशीष चौहान>>व्यय वित्त समिति की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी>>ले. जनरल लखेड़ा का निधन राष्ट्र, भारतीय सेना तथा उत्तराखंड के लिए अपूरणीय क्षति- गणेश जोशी>>अवैध निर्माणकर्ताओं पर शिकंजा कसने मैदान में उतरे एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी>>सहकारिता से सशक्त होंगे किसान, युवा और महिलाएं- डॉ. धन सिंह रावत>>मानसून को लेकर प्रशासन अलर्ट, प्रभारी सचिव ने परखी आपदा प्रबंधन की तैयारियां>>मुख्यमंत्री धामी ने ₹123.79 करोड़ की 17 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने डेंगू/मलेरिया की प्रभावी रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 जुलाई 2022, गुरूवार, देहरादून। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने शिविर कार्यालय में डेंगू/मलेरिया की प्रभावी रोकथाम एवं बचाव के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

बैठक में जिलाधिकारी ने मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को डेंगू/मलेरिया की प्रभावी रोकथाम हेतु शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित विभागों से कार्मिकों को लेते हुए जागरूकता टीम बनाने के साथ ही क्यूआरटी क्वीक रिस्पांस टीम बनाने के निर्देश दिए, जिसमें स्वास्थ्य विभाग, आशा, आंगनबाड़ी, सुपरवाइजर व निरीक्षक नगर निगम/नगर पालिका, पंचायतीराज विभाग एवं पुलिस विभाग के लोगों को सम्मिलित करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि डेंगू मलेरिया से बचाव हेतु जनजागरूकता के साथ ही लापरवाही करने वालों पर अर्थदण्ड की कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कैन्टोमेण्ट क्षेत्रों में भी डेंगू/मलेरिया प्रभावी रोकथाम हेतु डेंगू/मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाए जाने हेतु पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए। साथ ही सभी निर्माणदायी संस्थाओं जिनके कार्य गतिमान है वहाँ पानी जमा न रहे। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन क्षेत्रों से डेंगू के अधिक रोगी आ रहे है तथा विगत वर्षाें में जिन क्षेत्रों में डेंगू के अधिक रोगी चिन्हित हुए है ऐसे क्षेत्रों व उनके आस-पास के क्षेत्रों में विशेष अभियान/निगरानी की जाए। साथ ही नगर निगम को डेंगू मलेरिया की रोकथाम हेतु फाॅगिंग मशीन से दवाई का छिड़काव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जन-जागरूकता अभियान में एनसीसी, एनएसएस, एनजीओ एवं सिविल सोसाईटी का भी सहयोग प्राप्त करें ताकि अधिक से अधिक लोगों को डेंगू मलेरिया के लक्षण व बचाव के संबंध में जागरूक किया जा सकें। बैठक में बताया गया कि विगत वर्षाें में इन्द्रा नगर, बंसत बिहार, भगत सिंह कालोनी, रायपुर एवं चन्द्रबागा, चन्द्रेश्वर नगर ऋषिकेश में अधिक रोगी चिन्हित हुए थे, जिस पर जिलाधिकारी ने उक्त क्षेत्रों एवं इनके आसपास के क्षेत्रों सहित पूर्ण जनपद में व्यापक अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के स्कूलों में बच्चों को फुल ड्रैस, जिसमें शरीर के सभी अंग ढके रहें में स्कूल बुलाये जाने हेतु सभी शासकीय/गैर शासकीय स्कूलों को निर्देशित किया जाए। साथ ही डेंगू/मलेरिया से बचाव के उपायों (यथा घर के खाली बर्तनों, गमलों, छतों, खुली बोतलों, कुलर, नालियों आदि में पानी जमा न हो) के प्रति बच्चों को भी जागरूक किया जाए।

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग को डेंगू/मलेरिया से जन-जागरूकता हेतु डाक्यूमैन्ट्री बनाते हुए सिनेमाघरों में प्रदर्शित करने, वाट्सप/सोशल मीडिया पर जन जागरूकता हेतु प्रसारित/प्रचारित करने के साथ ही जागरूकता एवं बचाव सामग्री वाले पोस्टर/पम्पलेट वितरित करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी कार्यालयाध्यक्षों को कार्यालय में सप्ताह में 2 दिन डेंगू/मलेरिया उन्मूलन अभियान चलाये जाने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल ने डेंगू/मलेरिया उन्मूलन के अन्तर्गत चलाये गए अभियान तथा डेंगू/मलेरिया की रोकथाम हेतु नगर निगम देहरादून द्वारा की जा रही तैयारियों एवं योजनाओं की जानकारी जिलाधिकारी को दी।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून मनुज गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ0 मनोज कुमार उप्रेती, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० सी.एस रावत, डेंगू/मलेरिया अधिकारी डाॅ० सुभाष जोशी, नगर निगम, नगर पालिका परिषद विकासनगर, हर्रबटपुर, डोईवाला के अधिकारियों/कार्मिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

अवश्य पढ़ें : Prevention and Cure – DENGUE FEVER Click here : https://akashgyanvatika.com/dengue-fever-prevention-is-the-only-cure-2/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!