Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज आईएसबीटी ऋषिकेश का किया स्थलीय निरीक्षण, चारधाम यात्रा की उपलब्ध व्यवस्थाओं का लिया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 मई 2022, बुधवार, देहरादून/ऋषिकेश (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज आईएसबीटी ऋषिकेश का स्थलीय निरीक्षण करते हुए चारधाम यात्रा की उपलब्ध व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने यात्री रजिस्ट्रेशन काउन्टर का भी निरीक्षण करते हुए जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा हेतु रजिस्ट्रेशन करवा रहे यात्रियों से भी बातचीत कर उनकी कुशलक्षेम पूछी तथा उनको चारधाम यात्रा की शुभकामनाऐं दी।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी ऋषिकेश में यात्री रजिस्ट्रेशन काउन्टर का अवलोकन करते हुए यात्री रजिस्ट्रेशन की जानकारी प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि चारधाम यात्रा हेतु आने वाले यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या एवं अव्यवस्था का सामना न करना पड़े इसके लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने कोविड संक्रमण के दृष्टिगत यात्रियों एवं लोगों को मास्क का उपयोग करने का अनुरोध किया।

जिलाधिकारी ने कहा कि कोविड संक्रमण का प्रसार हो रहा है, कोविड संक्रमण नियमावली का पालन अवश्य करें। उन्होंने बस स्टैण्ड एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर “नो मास्क नो एन्ट्री” के बोर्ड लगाने के साथ ही चेतावनी बोर्ड लगाने जिसमें मास्क का उपयोग न करने पर अर्थदण्ड की चेतावनी लिखी हो को सार्वजनिक स्थानों पर चस्पा करने के निर्देश दिए। साथ ही यात्रियों की सुविधा के दृष्टिगत अतिरिक्त काउन्टर खोले जाने की बात कही। निरीक्षण के दौरान परिवहन व्यवसायियों ने जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जिस पर जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी एवं संभागीय परिवहन अधिकारी ऋषिकेश को परिवहन व्यवसायियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं का समाधान करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी ऋषिकेश अपूर्वा पाण्डेय सहित संबधित विभागों के अधिकारी, निदेशक टिहरी गढ़वाल मोटर्स आॅनर्स एवं परिवहन व्यवसायी मौजूद रहे। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने चारधाम यात्रा में आने वाले वाहनों को चिह्नित किए गए पार्किंग स्थल का भी स्थलीय निरीक्षण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!