Breaking News :
>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन>>उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>देहरादून के बद्रीपुर, धर्मावाला, हरबर्टपुर में बिना तलपट मानचित्र स्वीकृति के 40-50 बीघा क्षेत्र में हो रही अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए की कार्रवाई>>कैबिनेट के फैसलों से विकास, स्वास्थ्य और रोजगार को मिलेगी नई दिशा>>एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम>>सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश>>कोटद्वार–देहरादून बस सेवा के लिए गढ़वाल मोटर्स ऑनर्स यूनियन लिमिटेड ने विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूड़ी भूषण का जताया आभार>>जिला सेवायोजन विभाग के तत्वावधान में राजकीय बालिका इंटर कॉलेज भीमताल में एक दिवसीय कैरियर काउंसिलिंग कार्यक्रम आयोजित>>देहरादून में 50 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, मौके पर सीलिंग>>तकनीकी शिक्षा विभाग को मिले 9 कर्मशाला अधीक्षक>>छात्रवृत्ति आवेदन की अंतिम तिथि नजदीक, 30 सितम्बर तक ऑनलाइन आवेदन का अवसर>>डिजिटल यूथ महोत्सव में विजेताओं की रही धूम, डीएम ने किया सम्मानित>>आईआरसीटीसी मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की बड़ी कार्रवाई, 44.75 करोड़ की संपत्तियां जब्त>>उत्तराखंड को खेल भूमि बनाने कि दिशा में आउट ऑफ़ टर्न जॉब होगा मील का पत्थर साबित- रेखा आर्या>>नितिन नवीन के बयान पर गणेश गोदियाल का पलटवार, बोले- भाजपा को कांग्रेस को ज्ञान देने का अधिकार नहीं>>पेट रोज साफ नहीं होता? कब्ज समझकर न करें नजरअंदाज, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 मार्च 2022, मंगलवार, देहरादून(जि.सू.का.)। मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी लिमिटेड/ जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार ने आज स्मार्ट सिटी लि० के कार्यों का लैंसडाउन चौक से दर्शनलाल चौक निरीक्षण करते हुए पैदल प्रिंस चौक पहुँचे इसके अतिरिक्त लालपुल से इन्दिरेश अस्पताल के समीप पैचवर्क कार्य का निरीक्षण किया तथा आईएसबीटी, कार्गी चौक, रिस्पना पुल विधानसभा तक स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के कार्यों सहित अन्य सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोताही बरतने वाले विभागों के सम्बन्धित अधिकारियों पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आईएसबीटी के समीप रैस्टोरेंट के सामने नाली का ढक्कन्न खुला होने पर सम्बन्धित अधिकारियों को 1 घण्टे के भीतर नाली का ढक्कन बंद करने के साथ ही कृत कार्यवाही से अवगत कराने के निर्देश दिए। वहीं कार्यदायी संस्थाओं को रात्रि के समय निर्माण कार्यों में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सम्बन्धित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर कार्य पूर्ण हो चुका है उन स्थानों पर सड़क का पैचवर्क का कार्य पूर्ण करें। अधिकत्तर स्थानों पर पैचवर्क कार्य पूर्ण तथा जिन स्थानों पर पैचवर्क किया जा रहा है वहाँ पर सड़क उबड़-खाबड़ न रहे।

जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी परियोजना लिमिटेड के कार्यों के अतिरिक्त कारगी चौक के समीप अंदरूनी सड़कों का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए जिन सड़कों पर गड्ढे शेष है ऐसी सभी सड़कों को तत्काल गड्ढा मुक्त करने की कार्रवाही करें। आईएसबीटी फ्लाईओवर के समीप निरीक्षण के दौरान नाली के ऊपर बने फुटपाथ पर नाली के चैंबर का ढक्कन खुला होने को जिलाधिकारी ने गंभीरता से लेते हुए संबंधित कार्यदायी संस्था जल संस्थान को नाली के चैम्बर का ढक्कन 1 घंटे के भीतर लगाते हुए फोटो भेजने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने रिस्पना पुल के समीप हरिद्वार रोड पर चल रहे सड़क पर क्रैक सीलिंग कार्य का भी निरीक्षण किया। साथ ही निर्देश दिए कि जिन सड़कों/स्थानों पर दिन में भीड़भाड़ रहती है ऐसी सड़कों/स्थानों पर रात्रि में कार्य करें ताकि निर्माण कार्यों से आम जनमानस को किसी प्रकार की समस्या के साथ ही निर्माण कार्यों से यातायात प्रभावित न हो। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यों में गुणवत्ता के साथ ही समयबद्धता का भी विशेष ध्यान रखा जाए।

निरीक्षण के दौरान लोनिवि के अ० अभि० लो.नि.वि. डी.सी. नौटियाल, राष्ट्रीय राजमार्ग से रचना थपलियाल, स्मार्ट सिटी लि० से जीएम तकनीकि जगमोहन चैहान, जल संस्थान से अधीक्षण अभियन्ता आशीष भट्ट, अधीशासी अभियन्ता तनुज काम्बोज, एजीएम वाटरवर्क्स कृष्णा चमोला सहित स्मार्ट सिटी परियोजना लि0, लो.नि.वि, राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!