Breaking News :
>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियां>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज>>एचआईवी/एड्स मुक्त देहरादून का संकल्प, रोकथाम से उपचार तक कसेगा प्रशासन का शिकंजा>>राज्य में शत-प्रतिशत लागू होंगे एनईपी-2020 के प्रावधान- डाॅ. धन सिंह रावत>>देहरादून के भविष्य को आकार देने उमड़ रही जनता, महायोजना-2041 पर दूसरे चरण की सुनवाई में बढ़ी भागीदारी>>देहरादून पुलिस का त्वरित एक्शन, 24 घंटे में बुलेट चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार>>लोकसभा में नकल विरोधी संशोधन विधेयक पारित होने पर मुख्यमंत्री धामी ने प्रधानमंत्री का जताया आभार>>मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने जिलाधिकारियों के साथ बैठक कर SIR पर की समीक्षा>>कांवड़ यात्रा के दौरान SDRF की त्वरित कार्रवाई, कांगड़ा घाट पर गंगा में डूब रहे कांवड़िये को सकुशल बचाया>>सेलाकुई में चोरी और वाहन चोरी का खुलासा, शातिर चोर गिरफ्तार>>सिंगल-यूज़ प्लास्टिक के विरुद्ध जनभागीदारी से चलाना होगा प्रभावी अभियान- मुख्यमंत्री>>सिर्फ हेल्दी खाना नहीं, सही समय पर खाना भी है जरूरी, जानिए पूरे दिन का परफेक्ट डाइट शेड्यूल>>आपदा राहत कार्यों में तेजी लाएं, अवरुद्ध मार्गों को प्राथमिकता से खोलें- आयुक्त आनंद स्वरूप>>‘जुमानजी: ओपन वर्ल्ड’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, गेम के किरदार पहुंचे अब असली दुनिया में>>उत्तराखंड के 19 लाख से अधिक मतदाताओं को चुनाव आयोग का नोटिस, गलत जानकारी पर होगी कार्रवाई>>कांवड़ मेले को लेकर अलर्ट मोड पर दून पुलिस, ऋषिकेश में BDS का सघन चेकिंग अभियान>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने की सैनिक कल्याण विभाग की समीक्षा>>मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम>>देहरादून में पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत फरार नशा तस्कर गिरफ्तार
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

स्मार्ट सिटी के कार्यों को चाक चौबंद बनाने के लिए एक्शन मोड में दिखे जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 मई 2022, गुरूवार, देहरादून। स्मार्ट सिटी के कार्यों को चाक चौबंद बनाने के लिए जिलाधिकारी डॉ० आर. राजेश कुमार एक्शन मोड में दिख रहे हैं। उन्होंने ऊर्जा निगम और जल संस्थान के अधिकारियों को नोटिस जारी करने व जल संस्थान के कार्यों की जांच के आदेश देने के बाद अधिकारियों को सुस्ती से बाहर निकलने की हिदायत दी है। इसका असर भी दिखा और बुधवार को स्मार्ट सिटी कंपनी के मुख्य महाप्रबंधक (तकनीकी) पदम कुमार ने विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य महाप्रबंधक ने निर्देश दिए कि स्मार्ट रोड के तहत विभिन्न कार्यों में बाधा बन रहे बिजली के खंभों व होर्डिंग को हटाया जाए। वहीं, ईसी रोड और परेड ग्राउंड के निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि श्रमिकों की संख्या बढ़ाकर काम में तेजी लाई जाए। उन्होंने निर्माण कंपनी को काम में तेजी लाने के लिए साप्ताहिक व मासिक कार्ययोजना प्रस्तुत करने को कहा। इसके अलावा मुख्य महाप्रबंधक ने सभी स्मार्ट टायलेट के कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि 20 मई तक सभी के काम पूरे कर दिए जाएं। इस दौरान उन्होंने शिशु पालन केंद्र के निर्माण में तेजी लाने को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए। अंत में ग्रीन बिल्डिंग के निर्माण के लिए रोडवेज वर्कशाप का भी दौरा किया। यहां अधिकारियों से कहा गया कि वह वर्क प्लान समेत प्री-कंस्ट्रक्शन डिजाइन व ड्राइंग प्रस्तुत करें।

मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (MDDA) ने अलग-अलग क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर कार्रवाई करते हुए दो दुकानों को सील कर दिया।

MDDA के मुताबिक, ब्राह्मणवाला में 50 गुणा 46 फीट क्षेत्रफल में बिना स्वीकृति दुकान का निर्माण किया जा रहा था। बुधवार को इसे सील कर दिया गया। इसी तरह टीएचडीसी कालोनी फुलसनी में 10 गुणा 25 फीट भाग पर अनाधिकृत रूप से दुकान का निर्माण किया जा रहा था। निर्माण बंद न किए जाने की दशा में इसे भी सील कर दिया गया। सीलिंग टीम में सहायक अभियंता निशांत कुकरेती, सुधीर गुप्ता आदि शामिल रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!