Breaking News :
>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके
देश

जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई बाल श्रम टास्कफोर्स की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 मई 2022, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में जिलाधिकारी शिविर कार्यालय में बाल श्रम टास्कफोर्स की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने गत बैठक में दिये गये निर्देशों के अनुपालन में कार्य प्रगति की जानकारी लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

जिलाधिकारी ने जनपद में बाल एवं किशोर श्रम संशोधित अधिनियम-2016 के अन्तर्गत चिन्हित किये गए बाल श्रमिकों के नियाजकों के विरूद्ध की गयी कार्यवाही की जानकारी प्राप्त करने पर सम्बन्धित अधिकारी ने बताया गया कि श्रम विभाग द्वारा जनपद के 06 नियोजकों पर बालश्रम करवाये जाने पर 20-20 हजार का जुर्माना वसूला गया है तथा पुलिस की ओर उनके स्तर पर कार्यवाही गतिमान है, जिस पर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होनें जिला टास्कफोर्स में शामिल सभी विभागों के अधिकारियों को समय-समय पर जनपद में अवस्थित संस्थानों, होटल, रेस्टोरेंट, चाय की दुकानों, ढाबों आदि अन्य व्यवसायिक प्रतिष्ठानों जहां पर बाल मजदूरी कराये जाने की संभावना हो ऐसे जगहों पर संयुक्त रूप से छापेमारी करने के निर्देश दिए साथ ही बालश्रम की शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करने व बालश्रम करवाने वालों पर प्राथमिकी दर्ज करने को कहा।

जिलाधिकारी ने शिक्षा विभाग को पूर्व में बाल/किशोर श्रमिकों के शैक्षिक पुनर्वास के सम्बन्ध में दिए गए निर्देशों का परिपालन न होने तथा टास्कफोर्स की बैठक में प्रतिभाग न किये जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए। साथ ही जिला टास्कफोर्स से जुड़े सभी विभागों को राष्ट्रीय बाल संरक्षण आयोग नई दिल्ली की एसओपी का अध्ययन करते हुए अपनी-अपनी एसओपी बनाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने रैस्क्यू किय गये बच्चों के लिए श्रम एवं परिवर्तन विभाग के पास अर्थिक सहायता हेतु बजट का प्रावधान करने के लिए उनकी ओर से शासन को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए साथ ही गैर सरकारी संगठनों से भी बच्चों की आर्थिक सहायता हेतु सहयोग की अपेक्षा की।

बैठक में सहायक मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० निधि रावत, सीओ नेहरू कालोनी अनिल जोशी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संदीप सिंह, श्रम प्रवर्तन अधिकारी पिंकी टम्टा, राज्य समन्वयक बचपन बचाओ आन्दोलन सुरेश उनियाल, फील्ड आफिसर एनसीएलपी अनिल कुमार बडोनी, समन्वयक चाईल्ड लाईन दीपिका पंवार, कार्डिनेटर मानसी मिश्रा, सीडब्लूसी से पूजा शर्मा, डाॅ० रश्मि कुलश्रेष्ठ, प्रीति थपलियाल, प्रतिभा जोशी, मैक संस्था के अध्यक्ष जहांगीर आलम, जिला प्रोबेशन कार्यालय रश्मि बिष्ट सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी/कार्मिक एवं संस्थाओं के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!