Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डपौड़ी गढ़वाल

जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान ने किया मालन नदी पर क्षतिग्रस्त हुए ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण

➣आवागमन कनेक्टिविटी को सुचारु करने के लिए तात्कालिक वैकल्पिक और दूरगामी दोनों नजरियों से बेहतर आधुनिक तकनीक के साथ ब्रिज निर्माण के लोक निर्माण विभाग दिए निर्देश।

➣ वैकल्पिक आवागमन कनेक्टिविटी हेतु कर्णवाश्रम वाले रूट पर यातातात डायवर्ट करने के दिए निर्देश।

➣ यातायात के वैकल्पिक कर्णवाश्रम रूट पर हाथी व वन्य जीवो से सुरक्षा के दृष्टिगत पेड़ और झाड़ियों की लॉपिंग करने व लगातार पहरा देने के वन विभाग को दिए निर्देश।

➣ वैकल्पिक कर्णवाश्रम रूट पर राहत कैंप स्थापित करने के उपजिलाधिकारी को दिए निर्देश।

➣ फैक्ट्री, बाजार व आमजनमानस के लिए जाने वाली सामग्री व वस्तुओं की आवाजही में किसी तरह का अवरोध न हो, सुनिश्चित करने को कहा।

➣ ब्रिज के लैप्स होने के दौरान लापता बताए जा रहे लोगों के सर्च ऑपरेशन में तेजी लाने के दिए निर्देश।

➣ सर्च ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश (नजीबाबाद) प्रशासन से भी ली जाएगी सहायता।

➣ लापता बताए जा रहे प्रसन्न डबराल के परिजनों से मुलाकात करते हुए हरसंभव सहायता का जिलाधिकारी ने दिया आश्वासन।

➣ मालन नदी के साथ-साथ अन्य नदियों के ब्रिज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही बरसात के दौरान नदी के पानी को मध्य में डाइवर्ट करने के सिंचाई विभाग को दिए निर्देश।

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2023, गुरूवार, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल। जिलाधिकारी डॉ० आशीष चौहान द्वारा कोटद्वार के मालन नदी पर क्षतिग्रस्त हुए ब्रिज का स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने आवागमन कनेक्टिविटी को बहाल करने के लिए तात्कालिक वैकल्पिक और दूरगामी दोनों नजरिए से ब्रिज निर्माण के लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने पुल और पिलर्स का सही डिजाइन तथा मजबूत निर्माण हेतु तकनीकी विशेषज्ञ की सहायता लेने के भी निर्देश दिए। उन्होंने सिंचाई विभाग को निर्देशित किया कि मालन नदी के साथ-साथ अन्य नदियों के सभी ब्रिज की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए नदी के पानी को मध्य भाग में डाइवर्ट करने के निर्देश दिए। उन्होंने वैकल्पिक आवागमन कनेक्टिविटी हेतु कण्वाश्रम वाले रूट पर यातायात को डाइवर्ट करने को कहा। यातायात के वैकल्पिक कण्वाश्रम रूट पर हाथी व वन्यजीवों से सुरक्षा की दृष्टिगत पेड़ व झाड़ियों की लॉपिंग करने के साथ-साथ लगातार पहरा देने के वन विभाग को निर्देश दिए। इसके अतिरिक्त वैकल्पिक रूट पर आवश्यकतानुसार सौर स्ट्रीट लाइट लगाने के भी उप जिलाधिकारी, उरेडा विभाग तथा नगर निगम को निर्देश दिए। वैकल्पिक कण्वाश्रम रूट पर मेडिकल टीम के साथ एंबुलेंस और लोगों को जरूरी सुविधायें देने के लिए राहत कैंप स्थापित करने के उप जिलाधिकारी को निर्देश दिए। फैक्ट्रियों में, बाजार में तथा सामान्य जनमानस के लिए जाने वाली सामग्री व वस्तुओं की आवाजाई में किसी भी तरह का अवरोध ना हो, इसको सुनिश्चित करने को कहा।

जिलाधिकारी ने ब्रिज कॉलेप्स होने के दौरान लापता बताए जा रहे लोगों के सर्च ऑपरेशन में तेजी लाने के निर्देश देते हुए कहा कि सर्च ऑपरेशन टीम में सदस्यों की संख्या बढ़ाई जाए, नदी के दोनों तरफ सर्च ऑपरेशन चलाया जाए तथा यदि आवश्यकता पड़ी तो उत्तर प्रदेश (नजीबाबाद) प्रशासन से भी सर्च ऑपरेशन में सहायता ली जाए। लापता लोग कौन-कौन थे और उनकी पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनसे संबंधित आईडी, फोटोस तथा विवरण प्राप्त करने को कहा। उन्होंने प्रसन्न डबराल के परिजनों से मुलाकात करते हुए उनको शासन-प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता देने का भी आश्वासन दिया।

प्रसन्न डबराल के परिजनों से मुलाकात के दौरान

इस दौरान जिलाधिकारी के साथ अधीक्षण अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एस बृजवाल, उप जिलाधिकारी मनजीत सिंह, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग प्रदीप चमोली सहित संबंधित विभागीय अधिकारी व कार्मिक उपस्थित थे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *