Breaking News :
>>टिहरी में प्रभारी मंत्री गणेश जोशी ने किया ध्वजारोहण, स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों को किया नमन>>देश का 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस जनपद नैनीताल में धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया>>टिहरी पुलिस ने धूमधाम से मनाया 80वां स्वतंत्रता दिवस, 25 पुलिस कार्मिक रजत जयंती पदक से अलंकृत>>एसजीआरआर विश्वविद्यालय तिरंगे के रंग में रंगा>>स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महानिदेशक बंशीधर तिवारी ने किया ध्वजारोहण>>पिथौरागढ़ के मिनी स्टेडियम में प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने किया ध्वजारोहण>>स्वतंत्रता हमें बहुत बड़ी कुर्बानियों के बाद मिली है, इसकी रक्षा करना हम सभी की जिम्मेदारी- डीएम>>स्वतंत्रता दिवस पर सीएम धामी ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा, दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ>>स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य सचिव ने सुशासन, विकसित उत्तराखण्ड और हिमालय संरक्षण का लिया संकल्प>>द्वाराहाट में खिलेगा भाजपा का कमलः डाॅ. धन सिंह रावत>>80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी देहरादून द्वारा पुलिस लाइन देहरादून में किया ध्वजारोहण>>विभाजन की विभीषिका को याद कर एमडीडीए में दी श्रद्धांजलि>>सीएम धामी ने प्रदेशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ>>भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज कल से, स्पिन ट्रैक पर टीम इंडिया के सामने बड़ी चुनौती>>हर घर तिरंगा अभियान के तहत न्यू टिहरी में सीबीसी की फोटो प्रदर्शनी का हुआ उद्घाटन>>देहरादून में हुड़दंगियों पर पुलिस की सख्ती, सार्वजनिक स्थान पर हंगामा करने वाले 3 गिरफ्तार>>तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब, हर घर तिरंगा अभियान को मिला व्यापक समर्थन- रेखा आर्या>>घायल श्रमिकों से मिले मुख्यमंत्री धामी, जिला अस्पताल में जाना कुशलक्षेम>>टूथब्रश बदलने में न करें देरी, जानें कितने महीने बाद लेना चाहिए नया ब्रश>>स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखण्ड पुलिस के 14 कार्मिकों को मिलेगा ‘मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक’
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी का किया आकास्मिक निरीक्षण

विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत नियुक्त किये गये समस्त पीठासीन/मतदान अधिकारियों/ महिला कार्मिकों/माइक्रों आब्जर्बरों तथा पिंक बूथ कार्मिकों को जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सख्त हिदायत दी है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर यथा समय पहुँच कर प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें।

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी 2022, मंगलवार, हल्द्वानी। विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के अन्तर्गत पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को आगामी 20 जनवरी से 25 जनवरी तक प्रातः 09 बजे से दोपहर 01 बजे तक सरगम सिनेमा हॉल रामपुर रोड हल्द्वानी में प्रथम चरण का प्रशिक्षण नोडल अधिकारी प्रशिक्षण द्वारा दिया जायेगा। जबकि इन कार्मिकों को ईवीएम/वीवीपैड प्रशिक्षण दोपहर 02 बजे से सायं 05 बजे तक एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में दिया जायेगा।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को प्रथम चरण का प्रशिक्षण 20 जनवरी से 23 जनवरी तक दिया जायेगा। इसके अतिरिक्त 23 जनवरी से 25 जनवरी तक महिला कार्मिकों को मतदान एवं ईवीएम व वीवीपैड का प्रशिक्षण एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी मे प्रातः 09 बजे से दिया जायेगा। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान छूट गये पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों को 27 जनवरी को प्रातः 11 बजे से एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में प्रशिक्षण दिया जायेगा। जानकारी देते हुए बताया गया कि 28 जनवरी को माइक्रो आब्जर्बरों तथा 29 जनवरी को पिंक बूथ कार्मिकों को भी प्रशिक्षण प्रातः 11 बजे से एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी में आयोजित किया जायेगा।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी गर्ब्याल ने विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 के अन्तर्गत नियुक्त किये गये समस्त पीठासीन/मतदान अधिकारियों/ महिला कार्मिकों/माइक्रों आब्जर्बरों तथा पिंक बूथ कार्मिकों को सख्त हिदायत दी है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थल पर यथा समय पहुँच कर प्रथम चरण का प्रशिक्षण प्राप्त करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन हेतु तैनात सभी कार्मिक पूर्ण मनोयोग से अपना प्रशिक्षण प्राप्त करें तथा निर्वाचन को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन कराने में अपना रचनात्मक योगदान देना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि प्रथम चरण में छूट गये कार्मिकों को 27 जनवरी को पुनः एक मौका और दिया जायेगा। उन्होंने नियुक्त सभी कार्मिकों को अपने प्रथम चरण के प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिये साथ ही चेतावनी भी दी निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनुपस्थित रहने वाले कार्मिकों के विरूद्ध लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम के अन्तर्गत वैधानिंक कार्यवाही अमल में की जायेगी।

जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी के एमबीपीजी कालेज हल्द्वानी का आकास्मिक निरीक्षण किया तथा विधानसभा सामान्य निर्वाचन 2022 के कालेज में स्थापित किये गये जिला निर्वाचन कार्यालय, स्टोर रूम, निर्वाचन कन्ट्रोल रूम (डीसीसी), एमसीएमसी, कार्मिक व्यवस्था, एनआईसी के विभिन्न पटलों के कार्यकलापों के अलावा कार्मिकों के प्रशिक्षण स्थल का जायजा लिया।

इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, परियोजना निदेशक अजय सिंह, जिला विकास अधिकारी गोपाल गिरी, मुख्य शिक्षाधिकारी कुॅवर सिंह रावत, सूचना विज्ञान अधिकारी राजेश तिवारी सहित विभिन्न पटलों के नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!