Breaking News :
>>मुख्यमंत्री धामी ने प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं लोकसभा सांसद हेमा मालिनी से की शिष्टाचार भेंट>>“पौड़ी प्रगति पोर्टल” का विधिवत शुभारंभ, विकास कार्यों की निगरानी होगी अब डिजिटल>>आंखों में जलन-खुजली से परेशान हैं? जानिए कारण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी से की मुलाकात>>महिलाएं लेकर रहेगी अपना अधिकार- रेखा आर्या>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाईस्कूल परीक्षा में 15वीं रैंक हासिल करने पर साक्षी को किया सम्मानित>>ईरान का नया दांव: अमेरिका से वार्ता के लिए तीन-चरणीय फॉर्मूला पेश>>‘स्पाइडर नोयर’ का ट्रेलर रिलीज, 27 मई को प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी सीरीज>>देहरादून में भीषण गर्मी का कहर, तापमान 38 डिग्री के पार>>28 अप्रैल को मशाल जुलूस निकालेगी भाजपा>>127 इन्फैंट्री बटालियन (इकोलॉजिकल), गढ़वाल राइफल्स को मिला मुख्यमंत्री प्रशंसा सम्मान>>बदलते मौसम में बुखार को न लें हल्के में, मलेरिया का हो सकता है संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा के टॉपर्स से की फोन पर बात, दी शुभकामनाएं>>विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं>>इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज>>मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि>>उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल>>‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी सुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने लाख रुपये>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
उत्तराखण्डहरिद्वार

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने ली अतिवृष्टि से परिसम्पत्तियों को हुई क्षति के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक

पुल, पुलिया, सड़क मार्ग, पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, विद्युत सहित जितनी भी आवश्यक व्यवस्थायें हैं, उन्हें द्रुत गति से बहाल करना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 15 जुलाई 2023, शनिवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में शनिवार को कलक्ट्रेट स्थित आपदा प्रबन्धन सभागार में बाढ़/अतिवृष्टि से हुई परिसम्पत्तियों की क्षति के सम्बन्ध में एक आवश्यक बैठक आयोजित हुई।

जिलाधिकारी ने बैठक में सर्वप्रथम अतिवृष्टि की वजह से जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सड़कों तथा पुलों को हुये नुकसान के सम्बन्ध में लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। इस पर अधिशासी अभियन्ता सुरेश तोमर ने हरिद्वार, लक्सर, रूड़की डिवीजनों में लोक निर्माण विभाग की जो सड़कें तथा पुल अतिवृष्टि से प्रभावित हुये हैं, उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई जगह पुलों के एप्रोच रोड सहित जोरासी पुल, रोशनाबाद बिहारीगढ़ मार्ग पर आन्नेकी हेतमपुर ब्रज आदि को काफी नुकसान पहुँचा है। उन्होंने ये भी जानकारी दी कि सड़कों तथा पुलों की मरम्मत आदि कार्य के लिये अलग-अलग क्षेत्रों में 15 जेसीबी लगातार कार्य कर रहे हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनपद में जहाँ पर भी अतिवृष्टि से सड़कों तथा पुलों को जो नुकसान पहुँचा है, उन्हें युद्ध स्तर पर ठीक करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारियों से कई जगह तटबन्ध टूटने की वजह से हुये नुकसान तथा वर्तमान स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी ली। इस पर सिंचाई विभाग की अधिशासी अभियन्ता ने किन-किन स्थानों से नदी का पानी रिहायसी क्षेत्रों में पहुँचा, के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा बताया कि सभी जगह तटबन्ध आदि की मरम्मत का कार्य चालू है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि इस कार्य में कहीं पर भी ढिलाई न बरती जाये।

जिलाधिकारी को बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी मनीष दत्त ने बताया कि अतिवृष्टि से हुये जल भराव वाले क्षेत्रों पर हम लगातार नजर रखे हुये हैं तथा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिये विकासखण्डवार नोडल तथा सहायक नोडल अधिकारी नामित कर दिये गये हैं। उन्होंने यह भी बताया कि जल भराव वाले क्षेत्रों में कहीं पर भी कोई बीमारी-स्किन डिजीज, फंगल आदि न पनपने पाये, जिसके लिये दवायें, ब्लीचिंग पाउडर आदि की व्यवस्था कर ली गयी है तथा जहाँ पर भी कीटनाशक आदि के छिड़काव की आवश्यकता होगी, तुरन्त छिड़काव किया जायेगा। जिलाधिकारी ने पंचायती राज अधिकारी को भी निर्देशित किया कि वे इस सम्बन्ध में आपसी समन्वय स्थापित करना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी ने ये भी निर्देश दिये कि जल भराव वाले क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाये, जिसमें आंगनबाड़ी केन्द्रों की भी मदद ली जाये।

बैठक में जिलाधिकारी ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कांवड़ मेला सम्पन्नता की ओर है। इसलिये दिन-रात एक करते हुये साफ-सफाई की व्यवस्था करना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने पशुपालन विभाग के अधिकारियों से पशुओं को चारा उपलब्ध कराना, अब तक कितने पशुओं की हानि हुई है आदि के सम्बन्ध में जानकारी ली तो मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि रायसी में हमारा चारा बैंक है तथा अब तक कहाँ-कहाँ फीड ब्लाक बाँटे गये हैं आदि के सम्बन्ध में जानकारी दी। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जहाँ-जहाँ पर पानी भरा हुआ है, वहाँ-वहाँ पर नाव के माध्यम से चारा पहुँचाना सुनिश्चित करें तथा पशुओं के लिये कहीं पर भी चारे की कमी नहीं होनी चाहिये तथा सम्बन्धित गांव के पटवारी से भी सम्पर्क बनाये रखें। इसके अतिरिक्त जल भराव वाले क्षेत्रों में पशुओं में कोई बीमारी न फैले इसका भी विशेष ध्यान रखा जाये एवं स्वास्थ्य, पंचायतीराज विभाग आदि आपसी समन्वय बनाये रखें।

जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल को जिला खाद्य पूर्ति अधिकारी ने राशन आदि पहुंचाने की जो व्यवस्था की जा रही है, के सम्बन्ध में जानकारी दी तथा आरएम सिडकुल ने उनके द्वारा जल भराव वाले क्षेत्रों के लिये फूड पैकेट्स की जो व्यवस्था की जा रही है, के सम्बन्ध में जानकारी दी।

बैठक में कृषि विभाग के अधिकारियों ने गन्ना, धान आदि की फसल को इस जल भराव से जो नुकसान पहुँच रहा है,के सम्बन्ध में जानकारी दी।

एनएचआई के अधिकारियों ने बैठक में बताया कि हमारी तीन सड़कों को इस जल भराव से नुकसान पहुंचा है, जिसके मरम्मत आदि का कार्य शीघ्र ही प्रारम्भ कर दिया जाायेगा।

बैठक में वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्यामपुर के आसपास के गाँवों में एनएच की रिटेनिंग वाॅल न होने की वजह से जल भराव हो जाता है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को उनकी ओर से इस सम्बन्ध में एनएच को पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिये।

बैठक में हिल बाईपास के सम्बन्ध में भी चर्चा हुई। इस पर राजाजी नेशनल पार्क के अधिकारियों ने बताया कि हिल बाईपास को इस अतिवृष्टि सेे जो नुकसान हुआ है, के सम्बन्ध में योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि बिल्केश्वर नाले से भी हिल बाईपास को नुकसान पहुँचता है।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वे पुल, पुलिया, सड़क मार्ग, पेयजल, स्वास्थ्य, संचार, विद्युत सहित जितनी भी आवश्यक व्यवस्थायें हैं, उन्हें द्रुत गति से बहाल करना सुनिश्चित करें।

इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह, उपाध्यक्ष एचआरडीए अंशुल सिंह, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) बीर सिंह बुदियाल, अपर जिलाधिकारी(प्रशासन) पी.एल. शाह, सिटी मजिस्ट्रेट सुश्री नूपुर वर्मा, एसडीएम पूरण सिंह राणा, पी.डी. के.एन. तिवारी, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भण्डारी, जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, जिला पंचायत राज अधिकारी अतुल प्रताप सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी विजय देवराड़ी, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ० योगेश शर्मा, अधिशासी अभियन्ता सिंचाई सुश्री मंजू, जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश कुमार, आरएम सिडकुल गिरधर रावत, सहायक गन्ना आयुक्त शैलेन्द्र सिंह, आपदा प्रबन्धन अधिकारी सुश्री मीरा रावत, जिला कार्यक्रम अधिकारी सुश्री सुलेखा सहगल, डीओपीआरडी मुकेश भट्ट सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!