Breaking News :
>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक>>कुंभ-2027 से पहले हरिद्वार में पूरा होगा PNG नेटवर्क, मुख्य सचिव ने दिए निर्देश>>बार-बार थकान और सुस्ती को न समझें सामान्य, हो सकता है इस बीमारी का संकेत>>आम आदमी की रसोई पर महंगाई की मार, 65 रुपये किलो तक पहुंचे प्याज के दाम>>‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ का पोस्टर जारी, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>अमरावती जिला महिला अस्पताल के NICU में लगी भीषण आग, तीन नवजात बच्चों की मौत>>मानसून की चुनौती के बीच चारधाम यात्रा जारी, 48 लाख पार हुआ श्रद्धालुओं का आंकड़ा>>रक्षाबंधन समारोह में लगभग 20 हजार बहनों ने मंत्री गणेश जोशी की कलाई पर बाँधा रक्षा सूत्र>>श्री दरबार साहिब पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल, जल्द होगा एसएमआई अस्पताल का 100 करोड़ से अधिक बकाया भुगतान>>रक्षाबंधन पर मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण का मुख्यमंत्री धामी ने दोहराया संकल्प>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को बल: शिवराज सिंह चौहान ने कहा- एक राष्ट्र-एक चुनाव आज देश की जरूरत>>सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति की तलाश में उतरी SDRF, 2 किलोमीटर दूर मिला शव>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 80 सड़कें बंद; 28 अगस्त तक मौसम खराब रहने के आसार>>उत्तराखंड में आयुष सेतु पोर्टल की शुरुआत, अब ऑनलाइन मिलेंगी कई सुविधाएं>>मसूरी में बारिश के बीच माल रोड पर गिरा पेड़, होटल की छत और रेलिंग क्षतिग्रस्त>>एनईपी के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए विश्वविद्यालय तैयार करेंगे समयबद्ध रोडमैप
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने HPCL द्वारा हल्द्वानी में रिस्टोरेशन कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक ली

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 जून 2022, बुधवार, हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा शहर में रिस्टोरेशन कार्य की प्रगति के सम्बन्ध में जिलाधिकारी धीराज सिंह गब्र्याल की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुई।
माह अप्रैल में जिलाधिकारी द्वारा हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड द्वारा शहर में गैस पाइपलाइन हेतु खुदान का कार्य मानकों के तहत व समय से नहीं किया जाने के सम्बंध में नई सड़कों के खुदान पर रोक लगा दी गई थी। एचपीसीएल द्वारा शहर में लगभग 91 किमी का खुदान कार्य विभिन्न स्थलों पर किया गया है जिसमें से 15 किमी पर रिस्टोरेशन का कार्य शेष है।
एचपीसीएल द्वारा मानकों व गुणवत्ता युक्त कार्य न किये जाने की बार बार जिलाधिकारी को जनता व अधिकारियों से शिकायत प्राप्त हो रही है।

आज की बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि हल्द्वानी अशोक कुमार चैधरी की अध्यक्षता में एचपीसीएल द्वारा शहर के विभिन्न स्थलों पर लगभग 70 किलोमीटर में किये गए रिस्टोरेशन कार्य की जांच के आदेश दिए। कहा कि इनके द्वारा जहाँ जहाँ डामरीकरण का कार्य किया गया है, वह लैब टेस्टिंग कर आख्या प्रस्तुत की जाय। जांच में प्राप्त आख्या का आधार पर कार्रवाई की जाएगी व कम्पनी की जमानत राशि से आवश्यकतानुसार कार्य भी कराया जाएगा। कहा कि इससे जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
बैठक में एचपीसीएल के डिप्टी मैनेजर द्वारा नई सड़क खुदान की अनुमति का सम्बंध में 10 दिन के भीतर पुराने खुदान के रिस्टोरेशन के पश्चात ही नई अनुमति प्रदान की जायेगी।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी शिवचरण द्विवेदी, अशोक जोशी, डिप्टी मैनेजर जी एच वी राव, मुख्य नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक कुमार चैधरी, जल संजय श्रीवास्तव, सहित अन्य उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!