Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी जन समस्यायें

जनता दरबार में कुल 62 शिकायतें दर्ज हुई।

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 दिसम्बर 2022, बुधवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों के लिए जनता दरबार लगाकर जन समस्यायें सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतया पेयजल, सड़क, पेंशन, आपदा,पर्यटन क्षेत्र का जीर्णोद्धार, स्वास्थ्य सम्बन्धी, शिक्षा, आर्थिक सहायता, भूमि पर कब्जा, वर्ग 4 की भूमि को विनियमितीकरण आदि की समस्या से सम्बन्धित 62 शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

➲ हल्द्वानी निवासी डॉ० डीएन भटट ने अवगत कराया कि देवगुरू बृहस्पतिदेव मन्दिर पतलोट व भीड़ापानी के बीच स्थित है। इस मन्दिर की पहाड़ियों से तराई-भाबर का विहंगम दृश्य दिखाई देता है। इस क्षेत्र में तीर्थाटन व ट्रैकिंग की अपार सम्भावनायें हैं, साथ ही उन्होंने कहा राजारानी किले अधौडा के खण्डर ही अवशेष है जिन्हें व्यवस्थित कर हैरिजेट के रूप में पर्यटकों के लिए विकसित कराने का अनुरोध किया। साथ ही उन्होंने बताया हरीशताल एवं लोहाखाम ताल का जीर्णोद्धार कर पर्यटकों के लिए आकषर्ण का केन्द्र बना सकते हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों की आर्थिकी भी मजबूत होगी। जिलाधिकारी ने जिला पर्यटन अधिकारी को सम्बन्धित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

➲ हल्द्वानी निवासी राजकुमार ने जिलाधिकारी को बताया कि रेलवे फाटक से टनकपुर रोड, गौलागेट शमशान घाट तक सड़क पर अतिक्रमण के द्वारा लोगों ने अपने घरों के बाहर सिढियाँ व कबाड़ की दुकानें लगाने से आम जनजीवन का चलना मुश्किल हो गया है। जिस पर जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को मौके पर निर्देश दिये कि शीघ्र ही अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही सुनिश्चित करें।

➲ नकायल गौलापार निवासियों ने जिलाधिकारी को अवगत कराया कि नकायल पुल निर्माण हेतु चार माह पूर्व टैंडर होने के उपरान्त कार्य प्रारम्भ नहीं हुआ है। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि को दूरभाष पर वार्ता कर शीघ्र पुल निर्माण कराने के निर्देश मौके पर दिये।

➲ बिन्दुखत्ता के पूर्व सैनिकों ने अवगत कराया कि घोडानाला बिन्दुखत्ता में गन्देपानी के नाले में काफी मगरमच्छ निवास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। पूर्व सैनिकों ने मगरमच्छों से निजात दिलाने की माँग की। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी एवं वन विभाग को स्थलीय निरीक्षण कर कार्यवाही सुनिश्चिित करने के निर्देश दिये।

➲ ग्राम ककोड़ प्रधान डीकर सिंह मेवाडी ने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अन्तर्गत स्यूड़ा, कौन्ता,पटरानी ककोड़, हरीशताल ल्वाड़डोबा मोटर मार्ग 4 सितम्बर 2022 को अतिवृष्टि व दैवीय आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हो जाने से मार्ग में वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाने से ग्रामीणों को मण्डी तक अपनी उपज पहुँचाने मेे काफी कठिनाई हो रही है। उन्होंने मोटर मार्गाें को सुचारू करने के अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई को तत्काल क्षतिग्रस्त मोटरमार्गाें की जाँच कर स्टीमेट बनाने के निर्देश दिये।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० भागीरथी जोशी, नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन, समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिडियाल, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, जल संस्थान केएस बिष्ट के साथ ही सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!