Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में आयोजित जनता दरबार में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने सुनी जन-समस्यायें

विभिन्न मुद्दों पर दर्ज हुई 13 समस्यायें एवं शिकायतें

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 जून 2022, बुधवार, हल्द्वानी। कैम्प कार्यालय, हल्द्वानी में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की अध्यक्षता में आयोजित जनता दरबार में फरियादियों द्वारा सड़क, पानी, शिक्षा, बीमारी ईलाज, प्रमाण-पत्र, मुआवजा, आर्थिक सहायता,मोबाइल नेटवर्क, शौचालय, रोजगार आदि से सम्बन्धित 13 समस्यायें एवं शिकायतें दर्ज हुई। अधिकांश समस्याओं का मौके पर निस्तारण करते हुये अवशेष समस्याओं को जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि जनसुनवाई मे पंजीकृत समस्याओं को निर्धारित समयावधि मेे निस्तारित करना सुनिश्चित करें तथा कृत कार्यवाही से आवेदन कर्ता को भी अवगत करायें। उन्होंने कहा कि समस्याओं के निस्तारण की मानिटरिंग भी की जायेगी।

जनता दरबार में ए.एच. खान ने प्रार्थना पत्र मे अवगत कराया कि वार्ड नंबर 59 में नालियों का निर्माण कर, नालियों का गन्दा पानी को खुले स्थान पर प्रवाहित किया जा रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को क्षेत्र का मौका मुआयना करने के निर्देश दिये।

सुन्दर लाल ग्राम व पोस्ट जंगलिया गाँव ने बताया कि उनके खतौनी में जमीन सम्बन्धित कागजातों में नाम सुधार अभी तक नहीं किया गया। जिस पर जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी धारी को जाँच कर समस्या के निस्तारण करने के निर्देश दिये।

दीवान सिंह रौतेला के सेवानिवृत्ति होने के फलस्वरूप अंशदायी पेंशन योजना में जमा धनराशि के भुगतान के संबंध में अपना आवेदन प्रस्तुत किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये।

ग्राम प्रधान सुन्दरपुर उमा रैक्वाल ने बताया कि किसान सम्मान निधि का कार्यालय पहले तहसील परिसर हल्द्वानी में था जिसके बाद इस कार्यालय को भीमताल में शिफ्ट कर दिया गया है जिससे किसानों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिस पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारी को वैकल्पिक व्यवस्था करने निर्देश दिये।

जनता दरबार में सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के अलावा सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!