Breaking News :
>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत>>समाधान दिवस में जिलाधिकारी ने सुनीं 194 जन शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के सख्त निर्देश>>जौनसार की संस्कृति, परंपराएँ और प्रकृति के प्रति सम्मान, राज्य की समृद्ध विरासत है- मुख्यमंत्री>>​देवभूमि की शांति भंग करने वाले अपराधियों को किसी भी सूरत में नहीं बख्शेगी सरकार- कुसुम कण्डवाल>>जनता की शिकायतों का समयबद्ध और संतोषजनक निस्तारण सुनिश्चित करें- जिलाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंनैनीताल

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में जनता दरबार लगाकर सुनी जन-समस्यायें

जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारण करते हुए अवगत कराने के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जनवरी, 2023, बुधवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में फरियादियों की जनता दरबार लगाकर जन समस्यायें सुनी। जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सड़क, पेंशन, भूमि, अतिक्रमण,खनन पट्टे आदि की समस्या से सम्बन्धित 61 शिकायतें दर्ज हुई। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

जनता दरबार में विगत वर्ष आपदा के दौरान गौलापार पुल क्षतिग्रस्त हो गया था पुल मरम्मत कर ठीक हो जाने पर भी लोनिवि द्वारा पुलिस चौकी के पास वैकल्पिक मार्ग को अभी तक नहीं खोला गया। ग्राम प्रधान लीला बिष्ट एवं पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य अर्जुन बिष्ट के साथ ही गौलापार के दर्जनों लोगों ने जिलाधिकारी से वैकल्पिक मार्ग खोलने की की माँग की। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी को शीघ्र मार्ग खोलने के निर्देश मौके पर दिये। दर्जनों छात्र-छात्राओं ने जनता दरबार में अवगत कराया कि विगत 1.5 वर्ष से सभी छात्र-छात्रायें उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय तथा अशोक लीलैंड कम्पनी द्वारा दिये गये सर्टिफिकेट और डिप्लोमा की मान्यता, उनमें ट्रेड दर्शाए जाने तथा अशोक लीलेंड कम्पनी में स्थायी जॉब को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। उनके द्वारा बताया गया कि न तो विश्वविद्यालय कोर्सेज को मान्यता दिला रहा है न ही अशोक लीलैंड स्थायी जॉब प्रदान कर रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से विश्वविद्यालय एवं कम्पनी पर कार्यवाही करने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने सभी छात्र-छात्राओं को आश्वस्त किया कि जाँच कर कार्यवाही की जायेगी।

इसके साथ ही जनता दरबार में मुख्यमंत्री टैबलेट वितरण योजना से कुछ लाभान्वित न होने, पूर्व विधायक नवीन चन्द्र दुम्का ने बंगाली कालोनी लालकुआँ में एक हैंडपम्प, मैनुवल बोरिंग स्वीकृत कराने, पेयजल हेतु सौर ऊर्जा पम्प लगवाने, पूरन चन्द्र कपिल ने अवैध भूमि खनन हेतु जुर्माना किया गया अभी तक जाँच न होने, महेश चन्द्र आर्या ने खेडा सुल्तान नगरी मे नाले के निर्माण कराने, उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को घोषित पेंशन तथा अन्य सुविधायें जीओ जारी होने के दिनांक से देने की अपील की। जनता दरबार में जिलाधिकारी द्वारा अधिकांश शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया।

जनता दरबार में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार, अधिशासी अभियंता लोनिवि अशोक चौधरी, प्रोबेशन अधिकारी व्योमा जैन के साथ ही पेयजल, जलसंस्थान व विद्युत विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!