Breaking News :
>>नशे के खिलाफ 15 वर्षों की मुहिम को राष्ट्रीय पहचान, ललित जोशी को मिला ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड>>केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल>>पांवटा साहिब सीमा पर स्थिति सामान्य, प्रशासन और निहंग समुदाय के बीच सकारात्मक वार्ता जारी>>20 साल का इंतजार खत्म : रामदयालपुर में इंटरलॉकिंग टाइल्स मार्ग का लोकार्पण>>पंतनगर विश्वविद्यालय में पूर्व छात्र सम्मेलन का शुभारंभ, कृषि के भविष्य और नवाचार पर हुआ मंथन>>इंटरनेशनल मार्केट में पहुँची उत्तराखंड की मछली>>बागनाथ संग्रहालय को शीघ्र आम जनता के लिए खोले जाने की तैयारी>>बीएलओ और फ़ील्ड स्टाफ की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता- मुख्य निर्वाचन अधिकारी>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 42 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>​85 वर्षीय बुजुर्ग माता के उत्पीड़न पर सख्त हुआ राज्य महिला आयोग>>ऋषिकेश में अवैध व्यावसायिक निर्माण पर सीलिंग की कार्रवाई>>डीएम डॉ0 आशीष चौहान ने नारी निकेतन, बाल सुधार गृह एवं किशोरी गृह का किया निरीक्षण>>मानसून सीजन को लेकर सजग रहें अधिकारी- महाराज>>भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक काला अध्याय था आपातकाल- मुख्यमंत्री धामी>>दूरस्थ गांवों तक पहुंचीं जिलाधिकारी, अस्पताल, बाजार और चौपालों में पहुंचकर जानी लोगों की समस्याएं>>धामी सरकार की बड़ी सौगात, मात्र 3 लाख रुपये में मिलेगा आधुनिक फ्लैट>>4098 बालिकाओं को मिले 19.23 करोड़- रेखा आर्या>>निर्जला एकादशी पर हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में डुबकी>>रिलीज से पहले ‘वेलकम टू द जंगल’ का क्रेज, एडवांस बुकिंग में बिके 39 हजार से ज्यादा टिकट>>मानसून पूर्व तैयारियों को लेकर प्रभारी सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने ली समीक्षा बैठक
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर लाभार्थियों के भूमि का विवरण अपलोड की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने नाराजगी व्यक्त की

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी 01 अगस्त 2022 को द्वितीय किस्त जारी होनी है इसलिए सभी लाभान्वित किसान अपना विवरण (खसरा संख्या, खाता संख्या) सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं लेखपाल को देना सुनिश्चित करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जुलाई 2022, गुरूवार, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने वीडियों कान्फ्रेसिंग के माध्यम से भारत सरकार द्वारा वित्त पोषित प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के पोर्टल पर लाभार्थियों के भूमि का विवरण (खसरा संख्या, खाता संख्या) हेतु मुख्य कृषि अधिकारी को हर हाल में 27 जुलाई 2022 तक जनपद के प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित होने वाले किसानों का ऑनलाईन डाटा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिये। पोर्टल पर डाटा अपलोड की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए मुख्य कृषि अधिकारी को प्रतिदिन अनुश्रवण करने के साथ ही रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के जनपद के समस्त लाभार्थियों से कहा कि आप अपने-अपने क्षेत्र के उप राजस्व निरीक्षक/पटवारी/लेखपाल से सम्पर्क पर अतिशीघ्र अपनी भूमि से सम्बन्धित विवरण अंकित कराने तथा सत्यापन कराने की अपील की है, साथ ही उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की आगामी 01 अगस्त 2022 को द्वितीय किस्त जारी होनी है इसलिए सभी लाभान्वित किसान अपना विवरण (खसरा संख्या, खाता संख्या) सम्बन्धित राजस्व निरीक्षक, पटवारी एवं लेखपाल को देना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि उन्हीं कृषकों के खाते में धनराशि जारी की जायेगी जिसके भूमि का विवरण प्रधानमंत्री किसान निधि के पोर्टल पर अपडेट/ सत्यापित होगा। विदित है कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के समस्त लाभार्थियों के सम्मुख पोर्टल पर उनके भूमि का विवरण अंकित किये जाने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है।

वीडियों कान्फ्रेसिंग में मुख्य विकास अधिकारी डॉ० संदीप तिवारी, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, शिव चरण द्विवेदी, मुख्य कृषि अधिकारी डॉ० विवेक कुमार सिंह यादव व आदि मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!