Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

तहसील दिवस पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने फरियादियों की सैकड़ों समस्याओं का किया मौके पर निदान

आकाश ज्ञान वाटिका, 03 जनवरी, 2023, मंगलवार, रामनगर/हल्द्वानी। ब्लाक सभागार रामनगर में तहसील दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने फरियादियों की सैकडों समस्याओं का मौके पर निदान किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

तहसील दिवस पर पेंशन, गूल, सड़क, विद्युत आदि से सम्बन्धित छोटी-छोटी समस्यायें आई, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कियह समस्यायें कम धनराशि की हैं जिसका स्टीमेट अधिकारी शीघ्र बनायें ताकि धनराशि आवंटित की जा सके।

जिलाधिकारी ने तहसील दिवस के अवसर कहा कि सरकार द्वारा जनहित के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को क्षेत्र के अन्तिम व्यक्ति तक पहुँचाना प्रशासन की एक महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा अधिकारी क्षेत्र की जनसमस्याओं के निवारण के लिए अधिक से अधिक क्षेत्र का स्थलीय भ्रमण कर जनता की समस्याओं का निदान करें।

तहसील दिवस में निवासी धरमपुर, शहाना ने बताया कि ओबीसी जाति प्रमाण पत्र नहीं होने के कारण पिछडा वर्ग आरक्षण का कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जाति प्रमाण पत्र बनवाने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार रामनगर को जाँच कर जाति प्रमाण पत्र नियमानुसार निर्गत करने के निर्देश दिये। प्रधान गजपुरबंडिया ने ग्राम सभा में नहरों एवं सिचाई गूलों की मरम्मत एवं निर्माण कराने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लद्यु सिंचाई को जाँच कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिये। सभासद वार्ड नम्बर 1 व 3 ने जिलाधिकारी को तहसील दिवस पर बताया कि पम्पापुरी, भरतपुरी, दुर्गापुरी तथा कोशल्यापुरी हेतु पूर्व मे भूमिगत पानी की टंकी थी, वह जीर्णशीर्ण हो गई है, जिससे भविष्य में दुर्घटना की सम्भावना बनी रहती है। पाषदों ने ओवरहैड टैंक बनाने का अनुरोध किया। जिस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता जलसंस्थान को जाँच कर प्रस्ताव बनाने के निर्देश मौके पर दिये।

तहसील दिवस पर गोपाल दत्त निवासी ग्राम गौजनी ने आवासीय भूमि पटटा वारिसों के नाम दर्ज कराने का अनुरोध किया, क्षेत्र पंचायत पीपलसाना ने बाहल्ला नदी में पुल बनाने का अनुरोध किया, कुबेर सिंह निवासी गजपुर बडुवा ने विद्युत लाईन को शिफ्ट कराने को अनुरोध किया, भगवती मनराल निवासी रामनगर ने स्वतन्त्रता सैनानी आश्रित पेंशन चाहने हेतु अनुरोध किया, राजपाल निवासी मालधचौड ने पुत्री हेतु जाति प्रमाण पत्र निर्गत कराने का अनुरोध किया तथा भागीरथी देवी निवासी हिम्मतपुर डोटियाल ने प्रधानमंत्री आवास योजना हेतु आवास की माँग की।

तहसील दिवस के अवसर पर ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी, उपजिलाधिकारी गौरव चटवाल, परियोजना निदेशक अजय सिंह, सीओ बीएस भाकुनी, बीडीओ उमाकान्त पंत, तहसीलदार विपिन चन्द्र पंत के साथ ही बड़ी संख्या मे क्षेत्रवासी, फरियादी एवं ग्रामीण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!