Breaking News :
>>देहरादून में एसआईआर के बाद 39,92 मतदाता बढ़े, अंतिम सूची जारी>>जिलाधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा कर नोडल अधिकारियों को दिए समयबद्ध कार्य पूर्ण करने के निर्देश>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी देहरादून एवं डीजी सूचना/उपाध्यक्ष एमडीडीए ने त्रिवेणीघाट से नटराज चौक तक पैदल निरीक्षण कर जी-20 कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजा

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 06 जून 2023, देहरादून l जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका एवं महानिदेशक सूचना/उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने संयुक्त रूप से त्रिवेणी घाट का एवं त्रिवेणीघाट से नटराज चौक तक देहरादून रोड पर पैदल निरीक्षण कर जी-20 कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने गंगा सभा समिति के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर गंगा आरती के दौरान किये जाने वाले आयोजन/व्यवस्था के सम्बन्ध में विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी ने एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि नटराज चैक से त्रिवेणीघाट देहरादून एवं रेलेवे रोड पर भवनों का रंगरोगन एवं साज-सज्जा के साथ दुकानों के होर्डिंग एवं भवन के रंगो में एकरूपता रहे। उन्होंने एमडीडीए को फसाड कार्य के साथ ही वाॅल पेन्टिंग कार्य, उद्यानीकरण के कार्य करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम को लाईटिंग, साफ-सफाई एवं नालियों की सफाई/मरम्मत कार्य, शोचालयों के निर्माण/मरम्मत आदि कार्येां के साथ ही नाली पर जाली लगाने तथा छज्जे हटाते के निर्देश दिए। उन्होंने नगर निगम, राजस्व एवं लोनिवि को सड़कों से अतिक्रमण हटाने को भी निर्देशित किया। उन्होंने त्रिवेणीघाट पर सिंचाई विभाग द्वारा करवाये जा रहे टाईलिंग के कार्यों के साथ ही टाइलों की सफाई तथा मरम्मत कार्य को समयबद्वता से करने को निर्देशित किया। उन्होंने यूपीसीएल के अधिकारियों को पोल शिफ्टिंग एवं झूलती हुई विद्युत तारों को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। लोनिवि को सड़क का डामरीकरण, डिवाईडर पर रंगरोगन के साथ ही समस्त विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपसी समन्वय से कार्य करते हुए तेजी से कार्यों को पूर्ण करें।

निरीक्षण के दौरान उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी ने त्रिवेणीघाट पर निर्माण कार्यों एवं एमडीडीए द्वारा कराये जा रहे कार्यों देखते हुए निर्देशित किया कार्यों को निर्धारित समयावधि में पूर्ण करें। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एमडीडीए के अधिकारियों को निर्देशित किया कि ऋषिकुण्ड व संगम स्थल की साफ-सफाई एवं मरम्मत के साथ ही रघुपति मन्दिर भवन पर रंगरोगन किया जाए, जिससे उसकी नैसर्गिक सुंदरता एवं भव्यता बनी रहे। उन्होंने आरती स्थल पर की जाने वाली साज-सज्जा एवं फसाड आदि कार्यों को तेजी से पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान सचिव एमडीडीए मोहन सिंह बर्निया, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामजीशरण शर्मा, उप जिलाधिकारी ऋषिकेश सौरभ असवाल, प्रभारी नगर आयुक्त तनवीर सिंह, तहसीलदार अमृता सिंह सहित यूपीसीएल, नगर निगम, सिंचाई, लो.नि.वि. के अधिकारियों सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!