Breaking News :
>>पीएम मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर राज्यसभा सांसद डॉ. नरेश बंसल ने दी बधाई>>अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले भारत को बड़ा झटका, हार्दिक पांड्या हुए बाहर>>काशीपुर में STF की बड़ी कार्रवाई, कार से भारी मात्रा में अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद>>‘अल्फा’ का धमाकेदार टीजर रिलीज, एक्शन अवतार में छाई आलिया भट्ट>>मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत>>प्रदेश में कूड़ा प्रबंधन के लिए 500 नए वाहन दिए जाएंगे>>SDRF के साहसिक अभियान ने बचाई दो युवकों की जान, 150 मीटर गहरी खाई से किया सकुशल रेस्क्यू>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कराटे चैंपियनशिप के विजेताओं को किया सम्मानित>>अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा वार, कुल्हान और चन्द्रवनी में चार भवन सील>>विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान ने पकड़ी रफ्तार, 1882 मतदेय स्थलों पर घर-घर पहुँच रहे बीएलओ>>देहरादून में पहली बार ब्लूबेरी खेती की शुरुआत, 10 किसानों के साथ पायलट प्रोजेक्ट शुरू>>मोदी सरकार के 12 साल : मोदी युग में सड़क, रेल, हवाई सेवाओं का हुआ अभूतपूर्व विस्तार>>मुख्यमंत्री धामी ने ‘मेरी योजना’ पुस्तक के ऑडियो क्लिप का किया अनावरण>>मुख्यमंत्री धामी ने चयनित 221 अभ्यर्थियों को बाँटे नियुक्ति पत्र>>कैबिनेट मंत्री महाराज की छवि को नुकसान पहुँचाने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाही>>देहरादून के दून विहार में नई स्कॉर्पियो में लगी भीषण आग, टला बड़ा हादसा>>फीफा विश्व कप 2026 का काउंटडाउन शुरू, 11 जून से होगा आगाज>>फायरिंग केस में खान सर को बड़ी राहत, पटना सिविल कोर्ट ने गिरफ्तारी पर लगाई रोक>>दहेज की माँग को लेकर विवाहिता के साथ जघन्य अपराध पर महिला आयोग सख्त>>विश्वविद्यालयों में साइबर सुरक्षा के हो पुख्ता इंतजाम : डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि० डाॅ० आर. राजेश कुमार ने किया स्मार्ट सिटी परियोजना लि० के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 फरवरी 2022, सोमवार, देहरादून (जि.सू.का.)। जिलाधिकारी/मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी परियोजना लि० डाॅ० आर. राजेश कुमार ने आज दर्शनी गेट से कोतवाली पल्टन बाजार तक स्मार्ट सिटी परियोजना लि० के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पल्टन बाजार में स्मार्ट सिटी के अन्तर्गत किए जाने वाले कार्यों को समयबद्धता के साथ पूर्ण करते हुए सड़क पर पैचवर्क कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यदायी संस्था यूपीसीएल को भूमिगत विद्युत लाइन के कार्य समयबद्धता के साथ पूर्ण करने एवं पल्टन बाजार में नाली निर्माण कार्य यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्मार्ट सिटी लि0 एवं कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को प्रतिदिन कार्यस्थल पर निरीक्षण करते हुए कार्याें की माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने जिलाधिकारी को कार्यों के दौरान हो रही असुविधा के बारे में बताते हुए कार्यों को जल्द-से-जल्द पूर्ण करने का अनुरोध किया, जिस पर जिलाधिकारी ने स्मार्ट सिटी लि० एवं कार्यदायी संस्थाओं के अधिकारियों को व्यापारियों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए कार्य पूर्ण करने को कहा तथा व्यापारियों से स्मार्ट सिटी परियोजना लि० के कार्यों के दौरान सहयोग करने की अपेक्षा करते हुए व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी को व्यापारियों के साथ बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए, जिस पर अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने 23 फरवरी को बैठक आयोजित करने की बात कहते हुए व्यापारियों से बैठक में प्रतिभाग करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व/अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी के.के. मिश्रा, जल संस्थान से अधीक्षण अभियन्ता आशीष भट्ट, लोनिवि से अधीक्षण अभियन्ता डी.सी. नौटियाल, यूपीसीएल से अधिशसी अभियन्ता गौरव सकलानी, स्मार्ट सिटी लि० से जीएम तकनीकि जगमोहन चौहान, अधीशासी अभियन्ता तनुज काम्बोज, एजीएम वाटसवर्क्स कृष्णा चमोला, गैल कम्पनी से प्रवीण कुमार सहित स्थानीय व्यापारी एवं स्मार्ट सिटी लि० आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!