Breaking News :
>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>वर्ल्ड स्किल्स में रजत पदक जीत पार्थ वोहरा ने बढ़ाया उत्तराखंड का गौरव>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंसामाजिक गतिविधियाँ

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने उत्तरकाशी में आयोजित सैनिक दीपावली मेले का किया शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 15 अक्टूबर 2022, उत्तरकाशी। रामलीला मैदान उत्तरकाशी में आयोजित सैनिक दीपावली मेले का जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने शनिवार को रिवन काटकर शुभारंभ किया। बतौर मुख्य अतिथि जिलाधिकारी ने हरि महाराज व कंडार देवता की देव डोली की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान गोस्वामी गणेशदत्त विद्या मंदिर एवं अल्पाइन के स्कूली बच्चों द्वारा मनमोहक रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई।
जिलाधिकारी ने अपने सम्बोधन में सैनिक दीपावली मेले की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कहा कि आने वाली दीपावली हर परिवार में सुख समृद्धि और खुशहाली लेकर आएं। उन्होंने विश्वनाथ पूर्व सैनिक समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि अपने सेवाकाल के बाद सामाजिक कार्यों में जुटकर अपनी संस्था को आत्मनिर्भर का रूप दिया है जो एक अच्छी पहल है। जिलाधिकारी ने कहा कि हमारे देश में सैनिकों व वीरनारियों का बड़ा विशेष स्थान है। हमारे जवानों ने देश की रक्षा के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है,यह हम सबके लिए प्रेरणा औऱ गौरव की बात है। देश की सीमा हो चाहे सामाजिक कार्य हमारे सैनिक हमेशा सुख-दुख में अडिग रूप से खड़े रहे है। आज हमारे सैनिक अपनी सेवाकाल के बाद भी सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से कार्य कर रहें है। जिलाधिकारी ने कहा कि सैनिक दीपावली मेले में स्थानीय उत्पादों के भी स्टॉल लगाएं गए है। उन्होंने आवाह्न किया कि स्टॉल से जरूर स्थानीय उत्पाद का क्रय किया जाय। ताकि स्वरोजगार के क्षेत्र में कार्य कर रहें लोगों की आजीविका का संवर्द्धन हो सके।
इस अवसर पर सीओ प्रशांत कुमार,कर्नल दीपक पाटिल,कर्नल जेपी काला, मेजर नमन रमोला, मेजर आरएस जमनाल,सुबोध शुक्ला सहित समिति के पदाधिकारी और पूर्व सैनिक एवं जनता उपस्थित रही।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!