Breaking News :
>>सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में>>बच्चों का आधार बनवाने पहुंचे लोगों के नाम पर खुल रहे थे फर्जी बैंक खाते, दो डाककर्मी समेत चार गिरफ्तार>>​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल>>हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया>>एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी>>जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण>>हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल>>लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में>>सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर>>10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित>>रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम>>Instagram के निवेश विज्ञापन से शुरू हुआ खेल, युवक से ठगे ₹2.87 लाख>>आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन>>चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी>>कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश>>वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी>>महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या>>ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला>>हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग>>कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित “योगा फॉर ह्यूमैनिटी” थीम पर आधारित कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ

आकाश ज्ञान वाटिका, 21 जून 2022, मंगलवार, उत्तरकाशी 8वें अंतराष्ट्रीय योग दिवस जनपद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने कीर्ति इंटर कालेज में आयोजित “योगा फॉर ह्यूमैनिटी” थीम पर आधारित कार्यक्रम का द्वीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया। गंगोत्री धाम में भी योग दिवस मनाया गया। गंगोत्री धाम में क्षेत्रीय विधायक सुरेश चौहान ने योग कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वहीं ब्लाक मुख्यालयों पर भी योग भव्य रूप से मनाया गया। राजकीय इंटर कालेज मोरी, डुंडा, बड़कोट, चिन्यालीसौड़ एवं निरंकारी सत्संग भवन पुरोला के अतिरिक्त रामलीला मैदान उत्तरकाशी में भी बृहद रूप से योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।जनपद में योग कार्यक्रम में नेहरु युवा केंद्र, शिक्षाविभाग, एनडीआरएफ, पुलिस, एनसीसी कैडेट, पीआरडी सहित जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़चढ़कर प्रतिभाग किया। कीर्ति इंटर कालेज में योगाचार्य कृष्णानन्द बिजल्वाण ने सभी प्रतिभागियों को योगाभ्यास कराया।
जिलाधिकारी ने कहा योग साधना के द्वारा हम शारीरिक व मानसिक रूप से स्वस्थ रह सकते हैं।आरोग्य रहने के लिए योग जरूरी है,जो कुछ आज योग कार्यक्रम में सिखाया गया है उसे जरूर अपने जीवन में अपनाएं।

योग दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रमेश सेमवाल,सीडीओ गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल सिंह,सीएमओ डॉ केएस चौहान,एसडीएम चतर सिंह चौहान,जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्नमणि भट्ट,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!