Breaking News :
>>बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज>>जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख>>गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता>>केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण>>केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत>>चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस>>ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी>>प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात>>आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग>>7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप>>उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास>>नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद>>सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज>>भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह>>बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग>>डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद>>अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प>>आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 जून 2022, सोमवार, उत्तरकाशी रन फोर योग एवं फिट इंडिया अभियान के अंर्तगत मनेरा स्टेडियम से रन फ़ॉर योग मैराथन दौड़ का सोमवार को जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
रन फोर योग अभियान के तहत जिलाधिकारी अभिषेक रुहेला, सीडीओ गौरव कुमार,एडीएम तीर्थपाल सिंह,जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल,शैलेंद्र गोदियाल सहित कई जिला स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं एनडीआरएफ, पीआरडी औऱ शहर के युवाओं,नागरिकों द्वारा दौड़ लगाकर आमजनमानस को योग के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

रन फोर योग कार्यक्रम के तहत प्रथम स्थान पर संदीप गुसाईं डुंडा,दूसरे स्थान पर अर्जुन कोठियालगांव,तीसरे स्थान पर अनुराज विकास भवन,चौथे स्थान पर सुमन नोटियाल जोशियाड़ा, पांचवे स्थान पर रोहित धनारी रहें। इसके अतिरिक्त नितिन कलूड़ा एवं जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी रत्न मणि भट्ट ने भी अंडर सेवन में अपना स्थान बनाया। जिलाधिकारी ने उक्त सभी प्रतिभागियों को ट्रैकसूट व टीशर्ट देकर सम्मानित किया।
जिलाधिकारी ने अपने संदेश में जनपदवासियों को 21 जून को आयोजित होने वाले विश्व योग दिवस में जरूर प्रतिभाग करने की अपील की है। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के जिला मुख्यालय के अतिरिक्त सभी ब्लॉक मुख्यालय में बृहद रूप से योग शिविर आयोजित किया जा रहा है। स्वस्थ रहने के लिए समस्त नागरिक अपनी दिनचर्या में योग को जरूर अपनाए तथा अपने सेहत का ख्याल रखें।

इस दौरान जिला युवा कल्याण अधिकारी जितेंद्र वर्मा, जिला क्रीड़ा अधिकारी निधि विन्जोला, माधव जोशी सहित अन्य उपस्थित रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!