Breaking News :
>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंशैक्षिक गतिविधियाँ

जनपद स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार : देहरादून जनपद के 36 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाचार्यों को किया गया सम्मानित

पुरस्कारों का स्पष्ट उद्देश्य उन विद्यालयों को सम्मान करना है, जिन्होंने स्वच्छ विद्यालय अभियान के सभी मुख्य लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं।

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2022, मंगलवार, देहरादून। मंगलवार को जिलाधिकारी कार्यालय सभागार में जनपद स्तरीय स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार मुख्य विकास अधिकारी देहरादून सुश्री झरना कमठान तथा अपर जिलाधिकारी डॉ० शिव कुमार बरनवाल के सानिध्य में वितरित किए गए। मुख्य विकास अधिकारी ने केंद्रीय विद्यालय ओएनजीसी, केंद्रीय विद्यालय ओएफडी, केंद्रीय विद्यालय अपर कैंप, केंद्रीय विद्यालय रायवाला, ज्योति स्पेशल स्कूल सहित जनपद देहरादून के 36 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं एवं प्रधानाचार्यों को सम्मानित किया।

कार्यक्रम में मुख्य शिक्षा अधिकारी डॉ० मुकुल कुमार सती द्वारा अवगत कराया गया कि स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 की स्थापना मानव संसाधन विकास मंत्रालय (शिक्षा मंत्रालय), स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा विद्यालयों में पेयजल एवं स्वच्छता कार्यक्रम के प्रयासों में उत्कृष्टता को मान्यता देने, प्रेरित करने और पुरस्कृत करने के उद्देश्य से सन 2016 -17 में की गई थी। पुरस्कारों का स्पष्ट उद्देश्य उन विद्यालयों को सम्मान करना है, जिन्होंने स्वच्छ विद्यालय अभियान के सभी मुख्य लक्ष्य को पूर्ण करने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के दिशा निर्देश कोरोना वायरस महामारी की स्थिति को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए थे। सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाला प्रत्येक विद्यालय तथा प्रत्येक उपश्रेणी में 5 विद्यालय जनपद स्तर पर चयनित किए जाने थे।

जनपद स्तर पर स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 के लिए जनपद के समस्त 6 विकास खंडों से 696 विद्यालयों के द्वारा ऑनलाइन आवेदन भरा गया जिसमें संकुलवार विद्यालयों के मूल्यांकन हेतु 89 टीम बनाई गई थी। प्रत्येक टीम में 3 मूल्यांकनकर्ता थे। प्रत्येक टीम को दूसरे संकुल के विद्यालयों का मूल्यांकन करना था। यह पूरा कार्य ऑनलाइन मोड में संपन्न किया जाना था।

 स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 हेतु दो श्रेणियाँ निर्धारित थी।
1: Overall Category 2: Sub Category       
स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार 2021-22 की Overall Category में कुल 8 विद्यालय चयनित किए गए थे। इसी प्रकार Sub Category में कुल 28 विद्यालय चयनित किए गए। कार्यक्रम में विद्यालयों से प्रधानाचार्य छात्र-छात्राओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।

कार्यक्रम में जिला समन्वयक डॉ० दीपक नवानी, खंड शिक्षा अधिकारी चकराता पूजा नेगी दानु, उमा पंवार, सतीश सेमवाल, मदान मोहन सुंदरियाल, कुलवीर परमार, देवेंद्र रावत दरबान भंडारी, आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!