Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

CDO झरना कमठान की अध्यक्षता में आयोजित की गई जिला स्तरीय समीक्षण समिति, जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक

मुख्य विकास अधिकारी झरना कमठान ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में धीमी प्रगति वाले बैंकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 सितम्बर 2022, बुधवार, देहरादून। मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षण समिति जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक ऋषिपर्णा सभागार कलेक्ट्रेट में आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने विभागों एवं बैकर्सं को आपसी समन्वय के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार महत्वाकांक्षी योजनाओं की प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिये। साथ ही बैंकर्स को प्राथमिक क्षेत्र में अनुपातिक उपलब्धि बढ़ाने के निर्देश दिये ।

बैठक में वार्षिक ऋण योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, अटल पेंशन योजना, मुद्रा योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, वीरचन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, किसान क्रेडिट कार्ड योजना, प्रधानमंत्री कृषि बीमा योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की गई। वार्षिक लक्ष्य 5682.10 करोड़ के सापेक्ष त्रैमासिक उपलब्धि 1943.95 करोड़ कुल 34.21 प्रतिशत रहे। कृषि क्षेत्र में 18.10 प्रतिशत एमएसएमई 43.51 प्रतिशत अन्य प्राथमिक क्षेत्र में 13.31 प्रतिशत रही।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में धीमी प्रगति वाले बैंकों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु शिविर लगाते हुए प्रगति बढ़ाने तथा जिन बैंकों का उक्त क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन है उनसे समन्वय करते हुए कैंपेन चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना की प्रगति हेतु सभी बैंको को 15 दिन में बैंक स्तर पर समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होने बहुउद्देशीय वित्त एवं विकास निगम के अन्तर्गत अनुसूचित जाति एवं अनुसनूचित जनजाति लाभार्थियों को ऋण योजना में समस्त बैंकांेे को निर्देश दिए कि बैक में आवेेेेेेेेदन लम्बित न रहेे इसके लिए सम्बन्धित विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय करते हुए शिविर लगा कर पात्र लाभार्थियों को योजना से लाभान्वित करें । राष्ट्रीय आजीविका मिशन शहरी एवं ग्रामीण योजना के आवेदन लम्बित होने पर सभी बैकोें को अपनी अपनी शाखाओं से समन्वय करते हुए प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए । प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना की प्रगति बढाने के लिए विभाग एवं बैंक आपसी समन्वय करते हुए आवेदनों को निस्तारित करते हुए प्रगति बढाने के साथ ही लीड बैंक प्रबन्धक को विभागों एवं बैंकों की अलग से समन्वय बैठक करने के निर्देश दिये। बैठक में वित्तीय वर्ष 2022 की त्रैमासिक तक एनपीए एवं रिकवरी की समीक्षा करते उन्होंने क्षेत्रीय प्रबन्धक लीड बैंक को रिकवरी बढाने के निर्देश दिये।
बैठक में क्षेत्रीय प्रबंधक लीड बैंक कुलवीर सिंह पांगती, मुख्य प्रबंधक पंजाब नैशनल बैंक के.सी नौटियाल, जीएम डीसीबी सी.के कोमल, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र अंजली रावत, जिला ग्रामो उद्योग अधिकारी डाॅ0 अल्का पांडे, आरबीआई से मीनाक्षी वर्मा, जिला पर्यटन अधिकारी जे.एस चैहान सहित संबंधित विभागों एवं बैंकों के अधिकारी एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.