Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
आर्थिक गतिविधियाँउत्तराखण्डताज़ा खबरेंहरिद्वार

जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने कर वसूली की धीमी प्रगति पर व्यक्त किया असन्तोष

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जनवरी, 2023, गुरूवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय राजस्व सम्वर्द्धन एवं अनुश्रवण समिति की बैठक आयोजित हुई।
बैठक में जिलाधिकारी को अपर जिलाधिकारी पी.एल. शाह ने राजस्व सम्वर्द्धन के क्षेत्र में विभिन्न विभागों की प्रगति के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी।

बैठक में परिवहन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि वसूली के दिये गये लक्ष्य के सापेक्ष हरिद्वार में 72 प्रतिशत तथा रूड़की में 63 प्रतिशत की वसूली दिसम्बर, 2022 तक हुई है। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि वाहनों पर बकाया कर की वसूली सहित प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई की जाये तथा ससमय दिये गये लक्ष्य को प्राप्त किया जाये। वन विभाग के अधिकारियों ने बैठक में मशविरा दिया कि गाड़ियों की चैकिंग के लिये एक संयुक्त टीम गठित करने पर विचार किया जाये। इस पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि इस तरह की टीम को सक्रिय किया जाये। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्च, 2023 तक वसूली का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा।

जिलाधिकारी को राज्य कर विभाग के अधिकारियों ने अब तक की हुई वसूली के सम्बन्ध में जानकारी दी तो जिलाधिकारी ने वसूली की धीमी प्रगति पर असन्तोष व्यक्त किया तथा निर्देश दिये कि भगवानपुर तथा रूड़की के एसडीएम से निरन्तर सम्पर्क बनाये रखें तथा कहीं पर करापवंचन हो रहा है तो छापेमारी की संयुक्त कार्रवाई करना सुनिश्चित करें। स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मार्च, 2023 तक लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। इस पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि और किन क्षेत्रों में स्टाम्प तथा रजिस्ट्रेशन शुल्क लगाया जा सकता है, की संभावनायें तलाश की जायें।

बैठक में विद्युत विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दिसम्बर, 2022 तक 68 प्रतिशत की वसूली हो चुकी है तथा मार्च, 2023 तक वसूली का लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। जिलाधिकारी द्वारा विद्युत चोरी आदि के सम्बन्ध में पूछे जाने पर अधिकारियों ने बताया कि लगातार छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। सिंचाई विभाग के अधिकारियों ने बताया कि तीन करोड़ लक्ष्य के सापेक्ष दो करोड़ 63 लाख की वसूली की जा चुकी है तथा मार्च, 2023 तक लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। परिवहन निगम(रोडवेज) के अधिकारियों ने बताया कि मार्च, 2023 तक लक्ष्य प्राप्त कर लिया जायेगा। बैठक में इसके अतिरिक्त अन्य सम्बन्धित विभागों के सम्बन्ध में भी विस्तृत विचार-विमर्श हुआ तथा जिलाधिकारी द्वारा ससमय लक्ष्य प्राप्त करने के दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिये।

इस अवसर एसडीएम पूरण सिंह राणा, एसडीएम लक्सर गोपाल राम बिनवाल, सिटी मजिस्ट्रेट अवधेश कुमार सिंह, डीएफओ मयंक शेखर झा, सब रजिस्टार हरिद्वार, सुमेर चन्द्र गौतम, नंद किशोर लोहिया, तहसीलदार हरिद्वार सुश्री रेखा आर्य एवं तहसीलदार लक्सर चंद्र शेखर, नवल किशोर, परिवहन, आबकारी, राज्य कर, स्टाम्प एवं रजिस्ट्रेशन, विद्युत, सिंचाई सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!