Breaking News :
>>UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान>>ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका>>महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया>>वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात>>सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम>>दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित>>आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या>>आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में>>भारत के प्रथम गाँव माणा से नशामुक्त भारत अभियान का आगाज>>‘कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर की समीक्षा बैठक>>मोहब्बेवाला में लगातार हादसों पर प्रशासन सख्त, डीएम-एसएसपी ने किया दिल्ली-देहरादून हाईवे का निरीक्षण>>जनता दर्शन में सुनी गईं 36 जनसमस्याएं, जिलाधिकारी ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>बहुउद्देशीय शिविर में 200 से अधिक लोगों ने उठाया योजनाओं का लाभ, 28 से अधिक शिकायतें सुनीं>>चोपता-तुंगनाथ पैदल मार्ग पर गहरी खाई में गिरी महिला, एसडीआरएफ ने किया शव बरामद>>स्वच्छता केवल नगर पालिका की नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है- रेखा आर्या>>देहरादून में पत्नी की गोली मारकर हत्या, पति ने खुद पुलिस को दी सूचना; फरार>>किसानों, युवाओं और मातृशक्ति को सहकारिता से जोड़ना राज्य सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री>>बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर>>अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
उत्तराखण्डखेल-जगतताज़ा खबरें

जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ का विधिवत शुभांरम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया ने गुब्बारे उड़ाकर किया

आकाश ज्ञान वाटिका। हल्द्वानी 16 दिसम्बर 2019 (सूचना)। खेल महाकुम्भ-2019 के अन्तर्गत जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आगाज सोमवार को एफटीआई मैदान में हुआ। युवा कल्याण ,शिक्षा विभाग पंचायतीराज, खेल विभाग के सहयोजन में जनपद स्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन 16 दिसम्बर से 22 दिसम्बर तक किया जायेगा।
जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ का विधिवत शुभांरम्भ जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती बेला तोलिया ने गुब्बारे उड़ाकर व खेल प्रतियोगिताओं के शुभारंभ की घोषणा कर किया। उन्होंने कहा सभी खिलाड़ी खेल भावनाओं से खेले व प्रदेश व देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा सभी के सामुहिक प्रयासों से जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए, उन्होंने कहा सभी खिलाड़ी खेलों के नियमों का पालन करते हुए खेल प्रतियोगिता में भाग लें।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी एस.एस जंगपागी ने कहा की खेलकुम्भ कराने का मुख्य उद्देश्य जनपद की छिपी हुई प्रतिभाओं को आगे बढ़ाना है। इस हेतु राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे है। जिला युवा कल्याण अधिकारी दीप्ती जोशी ने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुये कहा कि जनपद स्तरीय खेल महाकुम्भ 16 से 22 दिसम्बर तक जनपद स्तरीय अण्डर-12, अण्डर-14, अण्डर-17, अण्डर-21 व 21 से 25 (महिला) आयु वर्ग में कबड्डी, खो-खो, हैन्डबाॅल, बालीबाल, एथलेटिक्स, बैडमिन्टन, फुटबाॅल,टेबल टेनिस, बास्केटबाल ,बाक्सिंग व जूड़ों कुल 11 खेल विधाआंे की प्रतियोगिता आयोजित होगी। जीजीआईसी की बालिकाओं द्वारा स्वागत गीत व अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
सर्वप्रथम मैदान में 800मी० बालक वर्ग की दौड़ का शुभारम्भ किया गया जिसमें प्रथम स्थान पर कोटाबाग ब्लाक के करन, द्वितीय स्थान पर हल्द्वानी केे गौरव, व तृतीय स्थान पर रामनगर के मनीष रहें, इसी तरह 800 मीटर बालिका वर्ग रेस में प्रथम धारी ब्लाॅक की सुनीता बिष्ट द्वितीय हल्द्वानी की अन्नू भट्ट व तृतीय भीमताल की निकिता शर्मा रही इन सभी विजयी प्रतिभागीयों को जिला पंचायत अध्यक्ष, ब्लाॅक प्रमुख रूपा देवी, अपर जिला अधिकारी द्वारा का पुरूस्कृत किया गया।
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख रूपा देवी, पार्षद प्रमोद तोलिया,जिला खेल संमन्वयक महावीर सिंह, पूरन नयाल, जिला शिक्षा अधिकारी एचएल गौतम, सहायक निदेशक खेल अख्तर अली, खण्ड शिक्षा अधिकारी हरेन्द्र मिश्रा, कमलेश्वरी मेहता, बीओ युवा कल्याण बीसी पंत, भगवत सिंह, शिवेन्द्र नेगी, सहित अनेक लोग उपस्थित थे। संचालन हेमन्त बिष्ट द्वारा किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!