Breaking News :
>>जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के संचालन को लेकर जिला प्रबंधन समिति की बैठक>>मुख्यमंत्री धामी ने शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि>>SDRF ने कांगड़ा घाट पर डूब रहे दो युवकों का किया सकुशल रेस्क्यू>>‘संत रविदास के विचार आज भी समाज को जोड़ने की प्रेरणा देते हैं’— ऋतु खण्डूडी भूषण>>दून इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्य दिनेश बर्त्वाल को मिला प्रिंसिपल एक्सीलेंस अवार्ड-2026>>शिक्षिका सृष्टि की संदिग्ध मौत पर भड़कीं महिला आयोग की अध्यक्ष, दिए सख्त जांच के निर्देश>>कॉमनवेल्थ गेम्स 2026- 17 पदकों के साथ 10वें स्थान पर भारत>>सुबह उठते ही होता है सिरदर्द? तो इसे हल्के में न लें, इन बीमारियों का हो सकता है संकेत>>भिवंडी में दर्दनाक हादसा- चार मंजिला इमारत का हिस्सा ढहा, छह की मौत>>कांवड़ मेले के चलते हरिपुरकलां क्षेत्र के स्कूल 11 अगस्त तक बंद, ऑनलाइन होगी पढ़ाई- जिलाधिकारी>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने विभागीय योजनाओं की समीक्षा की, चाय की ब्रांडिंग और किसानों के लंबित भुगतान शीघ्र जारी करने के दिए निर्देश>>प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) बनी उत्तराखंड समेत देश के गरीब के लिए संजीवनी : डॉ. नरेश बंसल>>कृषि मंत्री जोशी ने ली रेशम विभाग की विभागीय योजनाओं की प्रगति की जानकारी, दिए अहम निर्देश>>आजादी के जश्न में रंगेगा देहरादून, परेड ग्राउंड में गूंजेगा राष्ट्रगान>>गुंडा एक्ट में जिलाबदर किये गए अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार>>विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने मालन, सुखरौ एवं खोह नदियों का किया निरीक्षण>>मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश>>अजिंक्य रहाणे ने क्रिकेट को कहा अलविदा, सभी प्रारूपों से संन्यास का किया ऐलान>>‘रामायण’ का दमदार ट्रेलर रिलीज, रावण के अवतार में यश ने बटोरी सुर्खियाँ>>स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियाँ तेज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता – “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास”

आकाश ज्ञान वाटिका, सोमवार, 29 नवम्बर 2021, देहरादून (जि.सू.का.)। जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान मेें रूलक राजपुर रोड देहरादून में जिला स्तरीय भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका विषय यह था “सबका साथ, सबका विश्वास, सबका विकास, सबका प्रयास”

जिला स्तरीय प्रतियोगिता में देहरादून के सभी विकासखण्डों से कुल 18 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। इस प्रतियोगिता में न्यायाधीश डाॅo योगेश धसमाना, पूर्व जिला युवा अधिकारी नेहरू केन्द्र एवं डाॅo अन्जली वर्मा सहायक प्रध्यापक एमoजीoएमo महाविद्यालय डोईवाला और रेखा पुंडीर प्रगति महिला संस्थान की सचिव निर्णायक के रूप में उपस्थित रहे, जिसमें से भाषण प्रतियोगिता में पुरस्कार राशि प्रथम स्थान 5000 रूपये, द्वितीय स्थान 2000 रूपये, तृतीय स्थान 1000 रूपये है। इसके अलावा तीनों विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिए गए और पुरस्कार राशि खाते में डाली जाएगी। प्रथम विजेता को प्रदेश स्तर पर प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। जिनमें प्रथम विजेता अंशिका रावत, द्वितीय विजेता उज्जवल शर्मा एवं तृतीय विजेता सृष्टि नौटियाल रहे।

बताया गया है कि रूलक के अध्यक्ष पदमश्री अवधेश कौशल ने प्रतिभागियों को विजेता पुरस्कार वितरण किए। इस भाषण प्रतियोगिता में उपस्थित जिला युवा अधिकारी अविनाश कुमार सिंह ने सभी प्रतिभागियों एवं न्यायाधीश का धन्यवाद किया, प्रतियोगिता कार्यक्रम में अवधेश शर्मा सामाजिक कार्यकर्ता प्रवेश लेखा एवं कार्यक्रम सहायक नेहरू युवा केन्द्र और राष्ट्रीय युवा स्वयं सेवक राशि, तुषार, ऐष्वर्य शुभम, प्रदीप, सुमन सिंह बिष्ट, आशुतोष आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!