Breaking News :
>>कैबिनेट मंत्री महाराज ने की नवनियुक्त नेपाली राजदूत से शिष्टाचार भेंट>>संत रविदास जी महाराज के विचारों को आत्मसात कर सामाजिक समरसता और समानता के संकल्प को साकार कर रही प्रदेश सरकार : मुख्यमंत्री>>केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री ने मुख्यमंत्री धामी को उत्तराखण्ड में राष्ट्रीय राजमार्गों के विकास एवं चौड़ीकरण की प्रगति से कराया अवगत>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये
उत्तराखण्डटिहरी गढ़वाल

जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में हुई वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति की बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 अप्रैल 2023, शनिवार, टिहरी। जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल डॉ० सौरभ गहरवार की अध्यक्षता में आज उनके कार्यालय कक्ष में वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों पर जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग नरेंद्रनगर, चंबा और टिहरी द्वारा अपने अपने क्षेत्रांतर्गत के वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों को निर्धारित प्रारूप में अनुसूचित जनजाति और परंपरागत वनवासी अधिनियम के अंतर्गत बैठक कर कार्यवृत्त पर हस्ताक्षर हेतु प्रस्तुत किए गए। सभी प्रस्तावों पर हस्ताक्षर करने से पूर्व जिलाधिकारी द्वारा एफ.आर.सी. की बैठक व ग्राम सभा की बैठक के प्रस्तावों को जाँचा गया।

इस मौके पर विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत लालूरी धियाकोटी क्यार्दा की चजी तक मिसिंग लिंक मोटर मार्ग का नव निर्माण कार्य, विधानसभा क्षेत्र प्रतापनगर के अन्तर्गत खम्बाखाल से सिलोडा मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, विधानसभा क्षेत्र नरेन्द्रनगर में कुसरैला-बकरोटी मोटर मार्ग के अवशेष भाग का निर्माण कार्य, जिला योजना के अन्तर्गत ग्राम डौर मिलिट्रीगेट बाईपास मोटर मार्ग का निर्माण कार्य, गूलर-भगवासेरा-जमोला मोटर मार्ग के भगवासेरा से घेराधार तक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य व पसरखेत से पॅयाथाली-फरसोपानी तक मोटर मार्ग निर्माण कार्य के वन भूमि हस्तांतरण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। समितियों की रिपोर्ट के अनुसार ग्राम पंचायत के अंतर्गत कोई भी अनुसूचित जनजाति क्षेत्र सम्मलित नहीं है एवं कोई भी वनवासी निवासरत नहीं है और वन भूमि हस्तांतरण के संबंध में कोई भी आपत्ति प्राप्त नहीं हुई है।

बैठक में डीएफओ टिहरी वी.के. सिंह, अधि०अभि० लोनिवि नई टिहरी डी.एम. गुप्ता, चम्बा पीएस नेगी, समाज कल्याण अधिकारी केएस चौहान, सहायक अभियंता लोनिवि नरेंद्रनगर साहब सिंह सैनी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *