Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
उत्तराखण्डदेहरादूनस्वास्थ

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में आयोजित की गई सिकल सेल रोग की रोकथाम एवं प्रबन्धन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक

जिलाधिकारी ने रोग की रोकथाम के साथ ही इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 2 मई 2023, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका की अध्यक्षता में सिकल सेल रोग की रोकथाम एवं प्रबन्धन हेतु जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित की गई। जिलाधिकारी ने रोग की रोकथाम के साथ ही इसके व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए, जिससे लोगों में इसके प्रति जानकारी रहे। जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि थैलीसिमीया की जाँच के दौरान सिकल सेल की भी जाँच की जाए। लोगों में बीमारी के प्रति जागरूकता लाने हेतु एनजीओ की सहायता भी ली जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि इस बीमारी की जाँच हेतु उपकरण आदि खनन न्यास से प्रस्तावित करें तथा कार्यक्रम की शुरूआत सर्वप्रथम जनपद के चकराता, कालसी, विकासनगर एवं सहसपुर ब्लाॅक से की जाए।

बैठक में विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बताया कि हीमोग्लोबिनोपैथी लाल रक्त कोशिकाओं का एक अनुवांशिक रोग है जिसमें मुख्यतः सिकल सेल एनीमिया एवं थैलेसिमिया शामिल हैं। सिकल सेल एनीमिया ऐसा रक्त विकार है जिसमे लाल रक्त कोशिकायें जल्दी टूट जाती हैं जिसके कारण एनीमिया तथा अन्य जटिलतायें जैसे कि वेसो-ओक्लुसिव क्राइसिस, फेफड़ों में संक्रमण, एनीमिया, गुर्दे और यकृत की विफलता, स्ट्रोक आदि के कारण रूग्णता और मृत्यु की सम्भावना होती है।

सिकल सेल के रोगी दो प्रकार के होते हैं, सिकल सेल वाहक (लक्षण रहित/मंद लक्षण) एवं सिकल सेल रोगी (गंभीर लक्षण)। सिकल सेल वाहक में गंभीर लक्षण नहीं होते किन्तु यह एक असामान्य जीन को अगली पीढ़ी में संचारित करता है। सिकल सेल की पहचान विशेष रक्त जाँच से की जा सकती है। सिकल सेल एनीमिया यह एक अनुवांशिक रोग है इसलिये जब तक खून की जाँच न करवाई जाए तब तक इस रोग की जानकारी नहीं मिलती। सिकल सेल रोगी या परिवार को नि:शुल्क परामर्श एवं उपचार उपलब्ध है।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सुश्री झरना कमठान, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डाॅ० नरेन्द्र सिंह, डाॅ० एच.सी. खुराना, जिला शिक्षा अधिकारी आर.एस. रावत, जिला समाज कल्याण अधिकारी गोवर्धन, सीडीपीओ नेहा सिंह, डाॅ० के.एस. भण्डारी सहित सम्बन्धित विभागों के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!