Breaking News :
>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक>>24 नवंबर से हल्द्वानी में राष्ट्रीय सरस मेला, सीडीओ ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध तैयारियों के निर्देश
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दूरस्थ क्षेत्र कालसी में किया गया ‘विधिक साक्षरता शिविर’ का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 22 सितम्बर 2022, गुरूवार, देहरादून। माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा दूरस्थ क्षेत्र के ट्राइबल कन्या प्राइमरी एवं ट्राइबल कन्या जूनियर आवासीय विद्यालय, कालसी बाजार निकट दुर्गा मन्दिर, कालसी देहरादून में दिनांक 22 सितम्बर, 2022 को विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया।उक्त शिविर में श्री हर्ष यादव, सचिव/ वरिष्ठ सिविल जज, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून द्वारा NALSA ( Protection and enforcement of Tribal Rights) Scheme 2015. भारत का संविधान घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम पोक्सो एक्ट 2012 आदि के प्रावधानों के सम्बन्ध में जानकारी दी गई. इसके अतिरिक्त महिलाओं के विरुद्ध अपराधों, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकार एवं शिक्षा का अधिकार अधिनियम के प्रावधानों के सम्बन्ध में उपस्थित व्यक्तियों को जागरूक किया गया।

उक्त शिविर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.11.2022 के सम्बन्ध में भी उपस्थित जनमानस को जानकारी दी गई।

शिविर में चिकित्सा विभाग, शिक्षा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, समाज कल्याण विभाग एवं श्रम विभाग के प्रतिनिधियों द्वारा भी अपने-अपने विभाग की सामान्य जनता के हित की योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई।

चिकित्सा विभाग द्वारा शिविर में मेडीकल कैम्प लगाकर लोगों का मेडीकल चैकअप किया गया एवं लोगों को कोविड-19 की वैक्सीन भी लगाई गई।

जिला प्रोवेशन अधिकारी श्रीमती मीना बिष्ट द्वारा भी महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं के बारे में जागरूक करते हुये उपस्थित बालिकाओं को Say No Concept के बारे में जागरूक किया गया।

शिविर में उपजिलाधिकारी कालसी श्री सौरम असवाल द्वारा भी राजस्व विभाग के कार्यों के सम्बन्ध में उपस्थित आमजन को जागरूक किया गया।

यह भी अवगत कराया गया कि यदि किसी भी महिला / व्यक्ति को अपनी समस्या के निवारण हेतु अन्यथा निशुल्क विधिक सहायता हेतु आवश्यकता हो या उनकी पेंशन / राशनकार्ड / मृत्यु प्रमाण-पत्र आदि को बनाने में किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो रही तो वह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून के दूरभाष नम्बर 0135-2520873 एवं ई०मेल-disa deh-uk@nic.in पर सम्पर्क कर सकता है।

शिविर के अन्त में सरल कानूनी ज्ञान माला पुस्तिकाओं का भी वितरण किया गया उक्त शिविर में लगभग 200 व्यक्ति लाभान्वित हुए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!