Breaking News :
>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव>>बांग्लादेश में डेंगू का कहर, 90 हजार से ज्यादा मरीज अस्पताल पहुंचे; 281 लोगों की मौत>>दिग्गज फुटबॉलर पेड्रो रोड्रिग्ज ने फुटबॉल को कहा अलविदा, 39 की उम्र में खत्म किया शानदार सफर>>नशामुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ अभियान अब 18 अक्टूबर तक>>बागपत के खेकड़ा बाजार में एक परचून की दुकान में लगी भीषण आग, दो की मौत>>सुबह मुनक्का खाना कितना फायदेमंद? जानें इसके पोषक तत्व और सेवन का सही तरीका>>जनपद में चिन्हित 12,127 परिसंपत्तियों में से 6,219 की मैपिंग पूरी>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक
उत्तराखण्डपिथौरागढ़

जनपद प्रभारी मंत्री चंदन राम दास ने विकास भवन सभागार में वीसी के माध्यम से जनपद के विभिन्न विभागों की जिला योजना की समीक्षा की

आकाश ज्ञान वाटिका, 14 फ़रवरी 2023, मंगलवार, पिथौरागढ़। जनपद प्रभारी मंत्री चंदन राम दास द्वारा आज विकास भवन सभागार में वीसी के माध्यम से जनपद के विभिन्न विभागों की जिला योजना की समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान जिला अधिकारी पिथौरागढ़ रीना जोशी द्वारा मा० मंत्री को अवगत कराते हुए कहा कि जनपद के विभिन्न विभागों द्वारा अतिथि तक जिला योजना अंतर्गत कुल रुपया 5105.18 लाख की अवमुक्त धनराशि के सापेक्ष 3804.18 लाख की धनराशि लगभग 72 % विभिन्न विकास कार्यों में ब्यय कर ली गई है।

वीसी के माध्यम से समीक्षा करते हुए जनपद प्रभारी मंत्री ने विभिन्न विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला योजना अंतर्गत जो भी धनराशि अवशेष रह गई है आगामी मार्च तक उक्त धनरासी को शतप्रतिशत व्यय कर लिया जाए इस हेतु समस्त अधिकारी कार्यों में तेजी लाते हुए धनराशि को व्यय करना सुनिश्चित करें।

वीसी में समीक्षा के दौरान जनपद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग से संचालित योजनाओं की जानकारी भी मा० मंत्री को दी गई इसके अतिरिक्त पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से भी विस्तार पूर्वक जिला योजना की जानकारी मा० मंत्री के सम्मुख रखी गई।

समीक्षा बैठक के दौरान मा० मंत्री द्वारा जिलाधिकारी से बेस चिकित्सालय, नैनी सैनी एयरपोर्ट, एस.आई.टी. इंजीनियरिंग कॉलेज के साथ ही जनपद के अन्य विकास कार्यों की जानकारी ली गई जिस पर जिलाधिकारी ने मा० मंत्री को विस्तार पूर्वक जनपद में संचालित विकासपरक कार्यों की जानकारी दी गई।

बैठक में मा० मंत्री मंत्री ने लोक निर्माण विभाग के समस्त खंडों को जनपद की सड़को को गड्ढामुक्त किए जाने, पेयजल विभाग को आगामी गर्मी के सीजन को देखते हुए पेयजल व्यवस्था अभी से दुरुस्त रखे जाने के भी निर्देश दिए।

समीक्षा बैठक में मुख्य विकास अधिकारी वरुण चौधरी, उप जिलाधिकारी सदर अनुराग आर्य, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशीष पुनेठा, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक जुकरिया, महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र कविता भगत, जिला अर्थ एवम् संख्याधिकारी निरंजन प्रसाद, मुख्य कृषि अधिकारी रितु टम्टा समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!