Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डनैनीतालराजनैतिक-गतिविधियाँ

एमबीपीजी कालेज में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी नैनीताल वंदना ने हस्ताक्षर कर ‘वोट करेगा नैनीताल’ कार्यक्रम का किया शुभारम्भ

डेमोक्रेसी जर्नी के रूप में लगाई गई आर्ट गैलरी का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 22 मार्च 2024, हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक करने हेतु ब्लाक, बूथ एवं चिकित्सालयों के साथ ही सभी नगर पालिकाओं एवं तहसीलों में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। एमबीपीजी कालेज में जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी वंदना ने हस्ताक्षर कर वोट करेगा नैनीताल कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। जिलाधिकारी ने जनपद वासियों से अधिक से अधिक संख्या में वोट कर लोकतंत्र के महापर्व में प्रतिभाग करने की अपील की।

डेमोक्रेसी जर्नी के रूप में लगाई गई आर्ट गैलरी का भी जिलाधिकारी ने अवलोकन किया, जिसमें प्रथम चुनाव वर्ष से प्रारंभ हुए लोकतंत्र के इस अनुष्ठान को दर्शाया गया है, जिसमें समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी उपस्थिति अपने वोट के माध्यम से दर्शायी है।

जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे से कहा कि जिन विधानसभाओं में वोट का प्रतिशत कम है वहाँ अधिक से अधिक मतदाताओं को वोट के लिए जागरूक किया जाए। इसके लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत सोशल मीडिया से प्रचार प्रसार के माध्यम के साथ ही लोगों के मोबाइल पर वोट करने हेतु संदेश भी भेजे जायें, साथ ही ब्लाक एव बूथ स्तरों पर जागरूकता कैम्प भी लगाये जायें।

नोडल अधिकारी स्वीप/मुख्य विकास अधिकारी अशोक कुमार पाण्डे ने सभी ब्लॉक कोऑर्डिनेटर / बीएलओ को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने बूथों पर हस्ताक्षर अभियान चलाये ताकि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अधिक से अधिक मतदान लक्ष्य को प्राप्त किया जा सके।

जनपद के मुख्य स्थानों तहसील परिसर हल्द्वानी, रामनगर, लालकुआँ, कालाढूँ गी, कलेक्ट्रेट नैनीताल, नगर पालिका परिसर नैनीताल, विकास भवन परिसर भीमताल में भी हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ सहायक रिटर्निग अधिकारियों के द्वारा किया गया ।
एमबीपीजी निर्वाचन कार्यालय में चलाए गए हस्ताक्षर अभियान में युवा मतदाता के साथ-साथ प्रशिक्षण में आए हुए कार्मिकों, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!