Breaking News :
>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी>>‘जन नायकन’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा, दो दिन में पार किया 50 करोड़ का आंकड़ा>>शिक्षक बनने का सुनहरा मौका,16 अगस्त को होगी संयुक्त बीएड-एमएड प्रवेश परीक्षा>>मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन की अध्यक्षता में हुई व्यय वित्त समिति की बैठक>>ड्रग्स के खिलाफ जीरो टॉलरेंसः हर युवा का भविष्य बचाना हमारी प्राथमिकता- डीएम>>उत्तराखंड पुलिस के निलंबित सिपाही शेर सिंह के तथाकथित “इस्तीफे” को लेकर उठे सवाल>>मुख्यमंत्री ने ‘रन फॉर कारगिल हीरोज’ मैराथॉन को दिखायी हरी झंडी>>ग्राफिक एरा ग्लोबल स्कूल में फ्रैंक एंथोनी मेमोरियल ऑल इंडिया अंतर विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता (वर्ग एक) सम्पन्न>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>फिल्म अभिनेता अमन वर्मा ने की फिल्म विकास परिषद के नोडल अधिकारी से भेंट>>टिहरी मेडिकल कॉलेज के निर्माण से स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी नई दिशा : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>लोनिवि मंत्री महाराज ने किया मसूरी, कोल्हूखेत, पानी वाले बैंड सड़क का औचक निरीक्षण>>वन्य जीव आधारित पयर्टन से बढ़ाई जाए स्थानीय लोगों की आर्थिकी : मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद नैनीताल : प्रशासन द्वारा राज्य स्थापना की 20वीं वर्षगाँठ पर आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा की गयी तय

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 5 नवम्बर 2020, नैनीताल (सूचना)। उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की 20वीं वर्षगाँठ शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार सादगी पूर्वक 9 नवम्बर को मनायी जायेगी। राज्य स्थापना की वर्षगाॅठ पर प्रशासन द्वारा आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गयी। इस सम्बन्ध में महत्वपूर्ण बैठक कलैक्ट्रेट कक्ष में अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री कैलाश सिंह टोलिया की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण आयोजन में कोविड-19 के दिशा निर्देशों का अनुपालन किया जाये तथा मास्क, सेनिटाईजेशन तथा सामाजिक दूरी का विशेष ध्यान भी रखा जाये।

अपर जिलाधिकारी प्रशासन श्री कैलाश सिंह टोलिया ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशों के अनुसार जनपद के सभी शासकीय भवनों में 8 नवम्बर से 11 नवम्बर तक मन्द प्रकाश वाले बल्बों से प्रकाशमान किया जायेगा। उन्होंने कहा कि इस बार कुमाऊॅ मण्डल विकास निगम के सभी अतिथि गृहों में भी रोशनी की जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले का मुख्य कार्यक्रम 9 नवम्बर को राज्य अतिथि गृह के शैले हाॅल में आयोजित होगा। इस अवसर पर उत्तराखण्ड शासन की ओर से प्रकाशित विकास पुस्तिका का विमोचन किया जायेगा साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलांयास भी किया जायेगा। कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी होगी तथा अन्य कार्यक्रम भी सम्पन्न होंगे। शैले हाॅल कार्यक्रम से पूर्व तल्लीताल में महात्मा गाॅधी, डाॅ० भीमराव अम्बेडकर, शहीद मैजर राजेश अधिकारी तथा ज़ू मार्ग स्थित शहीद स्मारक पर तथा मल्लीताल में पण्डित गोविन्द बल्लभ पन्त की पूर्तियों पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये जायेंगे।

बैठक में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एसएस जंगपांगी, अपर पुलिस अधीक्षक राजीव मोहन, सीएमओ डाॅ० भागीरथी जोशी, जिला विकास अधिकारी रमा गोस्वामी, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी ललित मोहन जोशी, मुख्य कृषि अधिकारी डाॅ० धनपत कुमार, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, अधिशासी अभियंता लो.नि.वि. दीपक गुप्ता, अधिशासी अभियंता विद्युत एसएस उस्मान, उप निदेशक सूचना योगेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता सिंचाई हरीश चन्द्र भारती, मुख्य शिक्षा अधिकारी के.के. गुप्ता, महाप्रबन्धक उद्योग विपिन कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी मनोज बर्मन आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!