Breaking News :
>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

चुनाव से ठीक पहले चली कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत के भाजपा छोड़ने की चर्चा, जानिए क्या है उनका कहना….. ?

आकाश ज्ञान वाटिका, 02 दिसम्बर 2021, गुरुवार, देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने उनके पार्टी छोड़ने की चर्चाओं को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि विरोधी उनके विरुद्ध इस प्रकार का मनगढ़ंत दुष्प्रचार कर रहे हैं। वह कहीं नहीं जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उनके विरुद्ध इस तरह का दुष्प्रचार कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर बुधवार को अचानक यह चर्चा चली कि कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत नाराज हैं और वह पार्टी छोड़ सकते हैं। इसे लेकर दिनभर ही जितने मुंह, उतनी बातें होती रहीं। इसे पूर्व में प्रदेश सरकार में हुए नेतृत्व परिवर्तन के दौरान की उनकी नाराजगी से जोड़कर देखा जाने लगा था। ये तक कयास लगाए जाने लगे कि वह कुछ विधायकों के साथ कांग्रेस में घर वापसी कर सकते हैं।

हालांकि, शाम को एक वीडियो संदेश जारी कर कैबिनेट मंत्री डॉ० हरक सिंह रावत ने इस तरह की सभी चर्चाओं को मनगढ़ंत और निराधार बताया। उन्होंने कहा कि वह यह नहीं समझ पा रहे कि इस तरह की चर्चाएं कहां से और क्यों उठ रही हैं। उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के चलते उनके विरुद्ध इस तरह का दुष्प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह की बातों में कहीं कोई दम नहीं है। वह कहीं नहीं जा रहे। वह भाजपा के सिपाही हैं और पार्टी के प्रति पूरी तरह समर्पित। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य एक बार फिर प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार लाना है। सभी इसमें जुटे हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!