Breaking News :
>>प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोदी के जन्मदिवस पर 2100 दीपों से जगमगाया यमुना तट, मुख्यमंत्री धामी ने 7.52 करोड़ के स्नान घाट का किया लोकार्पण>>कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल>>खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण>>औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग>>ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार>>विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना>>18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन>>मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान>>नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार>>परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन>>सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की ‘द वन’ का ट्रेलर हुआ रिलीज>>बाल संरक्षण एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाएं अधिकारी- जिलाधिकारी>>भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का अंतिम मुकाबला आज>>पीएम मोदी के जन्मदिन पर देशभर में कार्यक्रम, मंदिरों में पूजा से लेकर ‘आशीर्वाद का दीया’ तक आयोजन>>EPF की नई सीमा से पंजाब के करीब दो लाख कर्मचारियों को फायदा, उद्योग पर बढ़ेगा खर्च>>नशामुक्त भारत अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विकासखण्ड स्तर पर खण्ड स्तरीय समिति गठित>>केंद्र के मौखिक आश्वासन पर भरोसा न करें, लिखित गारंटी लें: उमर अब्दुल्ला>>देहरादून में सरकारी जमीनों को अतिक्रमण से मुक्त कराने की तैयारी तेज, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>अवैध प्लॉटिंग और निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, तीन स्थानों पर सीलिंग, दो जगह ध्वस्तीकरण>>मसूरी में गढ़वाल सभा भूमि एवं भवन हेतु सहयोग के लिए कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी का आभार प्रकट करते गढ़वाल सभा के पदाधिकारी
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में आसमान से बरस रही है आफत

  • देहरादून समेत कई इलाकों में भारी बारिश का आरेंज अलर्ट जारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 11 सितम्बर 2021, शनिवार, देहरादून। उत्तराखंड में आसमान से आफत बरस रही है। देहरादून समेत कई इलाकों में भारी बारिश का क्रम बना हुआ है। पौड़ी और रुद्रप्रयाग जिले की सीमा पर बादल फटने के कारण भारी मात्रा में मलबा आने से एक तेल टैंकर अलकनंदा में समा गया। जिसका चालक और सहायक लापता हैं। इसके अलावा कई अन्य वाहन भी मलबे में दब गए, जिनमें सवार व्यक्तियों ने भागकर जान बचाई। इधर, देहरादून में भी भारी बारिश के कारण नदी-नाले उफान पर आ गए। बंजारावाला क्षेत्र में रिस्पना नदी के उफान में एक कार बह गई। जिसमें सवार एक युवक की डूबने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य को बचा लिया गया।

मौसम विभाग ने अगले दो दिन प्रदेश के कई इलाकों में भारी बारिश और गरज के साथ बिजली चमकने को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

गुरुवार देर रात्रि श्रीनगर से करीब 14 किमी दूर रुद्रप्रयाग के पास सिरोबगड़ में बादल फट गया। जिससे नेशनल हाइवे पर अचानक भारी मात्रा में आए मलबे की चपेट में आकर तेल टैंकर अलकनंदा नदी में जा गिरा। टैंकर के चालक और परिचालक का भी अभी तक पता नहीं चल पाया है।

टैंकर गोपेश्वर के पेट्रोल पंप के लिए आइओसी के रुड़की डिपो से ईंधन लेकर दिन में चला था। मार्ग बंद होने के कारण टैंकर चालक किरतपुर बिजनौर निवासी टीकम सिंह और परिचालक मोनू कुमार वाहन किनारे खड़ाकर उसी में सो गए थे। उधर, उत्तरकाशी में बारिश के कारण सिल्क्यारा बैंड के पास भूस्खलन से एक गोशाला क्षतिग्रस्त हो गई। जिसमें एक गाय की दबने से मौत हुई। जबकि, मोरी के फिताड़ी गांव के खका तोक में भूस्खलन से सात बकरियां मलबे में दब गईं।

दून में हुई भारी बारिश से बंजारावाला में एक कार नदी के उफान में बह गई। जिसमें सवार रायपुर निवासी राहुल को पुलिस ने बचा लिया, लेकिन उसका नमन साथी कार से छिटककर नदी में बह गया और उसकी मौत हो गई।

घंटों आवाजाही बाधित

बारिश के चलते भूस्खलन से प्रदेश में तीन दर्जन से अधिक मार्गों पर आवाजाही ठप हो गई। गंगोत्री राजमार्ग करीब पांच घंटे तक नगुण के पास बंद रहा। कोटद्वार के पास राष्ट्रीय राजमार्ग पर दुगड्डा-फतेहपुर के मध्य चट्टान गिरने से यातायात बाधित हो गया।

दोपहर बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात पूरी तरह सुचारू हो पाया। कुमाऊं में पिथौरागढ़ जिले का कई मार्ग बंद रहे। वहीं, ढाई माह बाद भी चीन सीमा को जोड़ने वाला दारमा मार्ग नहीं खुल सका।

आलवेदर रोड पर दिल्ली बैंड में चट्टान खिसकने से तीन घंटे यातायात बंद रहा। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में वाहन फंसे रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!