Breaking News :
>>कोहली की तूफानी पारी से भारत की शानदार जीत, न्यूजीलैंड को पहले वनडे में 5 विकेट से हराया>>उत्कृष्ट पुलिस विवेचना के लिए लोकेन्द्र बहुगुणा को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक>>मुख्यमंत्री ने 37वें अखिल भारतीय खेलकूद समारोह के विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित>>पेंशनरों की सुविधा और समस्याओं के समाधान के लिए नवंबर में होंगे विभिन्न कार्यक्रम>>केदारताल ट्रेक रेस्क्यू अभियान: तीन शव बरामद, बाकी लापता लोगों की तलाश जारी>>बूंखाल मेले की तैयारियों का संयुक्त मजिस्ट्रेट ने लिया जायजा, समयबद्ध व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 1000 से अधिक लोगों की जांच; 78 मकान मालिकों पर 7.80 लाख का जुर्माना>>एक साल में दो भीषण रेल हादसे, स्पेन के परिवहन मंत्री ऑस्कर पुएंते ने अपने पद से दिया इस्तीफा>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन
उत्तराखण्डदेहरादून

उत्तराखण्ड में डेढ़ सौ से अधिक बूथों को दिव्यांग व महिलायें करेंगी हैंडल 

लोकसभा चुनाव 2024 : 10 हजार से अधिक वाहनों पर लगेगी जीपीएस डिवाइस

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 10 अप्रैल 2024, देहरादून। उत्तराखण्ड में 85 बूथ तैयार महिला कार्मिक संचालित करेंगी। बागेश्वर में 12 बूथ और टिहरी जनपद में 9 बूथ महिला कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 70 पीडब्ल्यूडी बूथ मॉडल बूथ के रूप में तैयार किये जा रहे हैं, जो दिव्यांग कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे। राज्य में 44 ऐसे मॉडल बूथ तैयार किये जा रहे हैं, जो युवा कार्मिकों द्वारा संचालित किये जायेंगे।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे ने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा सभी जनपदों में मॉडल बूथ तैयार करने के निर्देश दिये गये थे। तीन प्रकार के मॉडल बूथ बनाने के निर्देश प्राप्त हुए थे। सभी विधानसभाओं में एक-एक महिलाओं द्वारा संचालित बूथ (जिसमें सभी कार्मिक महिलाएं हैं) बनाने के निर्देश दिये गये थे।

पौड़ी जनपद में ऐसे 12 बूथ संचालित किये जा रहे हैं। मॉडल बूथ के लिए सीएसआर के अन्तर्गत कार्यवाही का अनुरोध किया गया था। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने प्रत्येक जनपद में एक मॉडल बूथ को तैयार करने का अनुरोध स्वीकार किया है। पंजाब नेशनल बैंक ने भी सीएसआर के अन्तर्गत प्रत्येक जनपद में एक पीडब्ल्यूडी द्वारा संचालित होने वाले बूथ को तैयार करने का अनुरोध स्वीकार किया है।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान सभी वाहनों में जीपीएस टै्रकिंग की व्यवस्था करना अनिवार्य है। राज्य में 10 हजार 91 वाहन प्रयोग किये जा रहे हैं, इन सभी पर जीपीएस लगाने की कार्यवाही गतिमान है। 02 हजार 500 वाहनों में जीपीएस डिवाइस लग चुकी है। मतदान दिवस से 03 दिन पूर्व तक यह कार्यवाही पूर्ण हो जायेगी।

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि घर-घर जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से प्रथम चरण के मतदान की कार्यवाही गतिमान है। अभी तक 85 वर्ष से अधिक 9993 मतदाताओं में से 6861 ने मतदान कर लिया है। 2899 दिव्यांग श्रेणी के मतदाताओं में से 2218 दिव्यांग मतदाताओं ने अभी तक अपना मतदान कर लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!