Breaking News :
>>मतदाता सूची को त्रुटिरहित बनाने पर जोर, डीएम ने ईआरओ और बीएलओ को दिए सख्त निर्देश>>त्योहारी सीजन में मिलावटखोरी पर प्रशासन सख्त, मिठाई की दुकानों और डेयरी पर ताबड़तोड़ छापेमारी>>उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, देहरादून समेत चार जिलों में येलो अलर्ट>>लापरवाह अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, सीईओ ने SIR की समीक्षा में दिए सख्त निर्देश>>धामी सरकार का विकास पर फोकस, मास्टर प्लान से अवैध निर्माण तक आवास विभाग की समीक्षा>>नवीन आढ़त बाजार का निर्माण पूरा, सितंबर तक प्लॉट आवंटन के निर्देश>>त्योहारी सीजन से पहले मिठाई-डेयरी दुकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, कई खाद्य पदार्थों के लिए सैंपल>>जनता मिलन कार्यक्रम में 26 शिकायतें प्राप्त, डीएम ने समयबद्ध निस्तारण के दिए निर्देश>>छात्रा से मारपीट के मामले में अतिथि शिक्षिका का अनुबंध समाप्त, डीएम ने दिए सख्त निर्देश>>समाधान दिवस में डीएम ने सुनीं 140 फरियादियों की शिकायतें, कई मामलों का मौके पर किया निस्तारण>>अगले वर्ष से रक्षाबंधन के 15 दिन पूर्व शुरू होगा ‘मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव’- मुख्यमंत्री>>रक्षाबंधन पूर्व कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने किया प्रतिभाग>>पर्वतीय गांवों में स्वास्थ्य-शिक्षा मजबूत होगी तो रुकेगा पलायन- दिनेश अग्रवाल>>पौड़ी में जनता मिलन में 50 शिकायतों की सुनवाई, डीएम ने अधिकारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश>>राज्य स्थापना दिवस तक रोपवे परियोजनाओं के कार्य धरातल पर दिखें — मुख्यमंत्री>>जनसुनवाई में 20 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण>>चीनी की जमाखोरी और कालाबाजारी पर शिकंजा, पौड़ी में 11 टीमों ने की छापेमारी>>ऑनलाइन प्राप्त खतौनी को विभाग अस्वीकार न करें – जिलाधिकारी>>विकासनगर में चोरी की बाइक 24 घंटे में बरामद, आरोपी गिरफ्तार>>हरिद्वार पुलिस की महिला खिलाड़ियों का जलवा, कुश्ती-आर्म रेस्लिंग में जीते 9 पदक
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगतमनोरंजन

फिल्म‌ ‘छिछोरे’ के निर्देशक नीतेश तिवारी को मिला नेशनल अवॉर्ड, जताई खुशी – सुशांत सिंह राजपूत को किया याद

आकाश ज्ञान वाटिका, 23 मार्च 2021, मंगलवार, नई दिल्ली। सोमवार को 67वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कारों का एलान किया गया, जिसमें दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत अभिनीत फ़िल्म छिछोरे को बेस्ट हिंदी फीचर फ़िल्म चुना गया। इस एलान ने फ़िल्म से सभी लोगों को ख़ुश कर दिया है, मगर इस बात का अफ़सोस भी भी है कि यह जश्न मनाने के लिए सुशांत अब उनके बीच नहीं हैं। ऐसे में छिछोरे की टीम ने यह जीत दिवंगत अभिनेता को समर्पित की है।

छिछोरे 2019 में रिलीज़ हुई थी। फ़िल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया था। सुशांत के साथ फ़िल्म में श्रद्धा कपूर, वरुण शर्मा और ताहिर राज भसीन ने मुख्य किरदार निभाये थे। नितेश ने इंस्टाग्राम पर लिखा- सुशांत पूरी टीम की ओर से यह तुम्हारे लिए है। इस पोस्ट पर कृति सेनन समेत कई सेलेब्रिटीज़ ने प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए प्यार जताया है।

फ़िल्म में सुशांत की पत्नी बनीं श्रद्धा कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा- इस ख़ूबसूरत फ़िल्म का हिस्सा बनाने के लिए साजिद नाडियाडवाला और नितेश तिवारी आपका शुक्रिया। सुशांत, हम आपको मिस करते हैं। श्रद्धा ने नेशनल अवॉर्ड कमेटी और छिछोरे की पूरी टीम का आभार भी जताया।

वरुण शर्मा ने फ़िल्म में सुशांत के सबसे क़रीबी दोस्त का रोल प्ले किया था। उन्होंने तस्वीर शेयर करके दिल की इमोजी बनाकर अपनी प्रतिक्रिया जतायी।

फ़िल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने एक स्टेटमेंट में कहा- “नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट की ओर से, मैं इस बेहद प्रतिष्ठित पुरस्कार को सुशांत सिंह राजपूत को समर्पित करता हूं। हम इस नुकसान से कभी भी उभर नहीं पाएंगे, लेकिन मैं दिल से प्रार्थना करता हूं कि यह पुरस्कार उनके परिवार और प्रशंसकों को थोड़ी खुशी देगा, जिसमें मैं भी शामिल हूं और हमें यह बेहद खास फ़िल्म देने के लिए मैं नितेश तिवारी का बहुत आभारी हूं।”

छिछोरे, सुशांत की बेहतरीन अदाकारी के लिए याद की जाएगी। फ़िल्म बॉक्स ऑफ़िस पर भी सफल रही थी। छिछोरे की कहानी मुख्य रूप से ज़िंदगी में कभी हार ना मानने का संदेश देती है। इस फ़िल्म में सुशांत समेत सभी मुख्य किरदारों को उम्र के दो पड़ावों पर दिखाया गया था। पहला, जब वो कॉलेज स्टूडेंट होते हैं और दूसरा जब वो मिडिल एज में पहुंच चुके होते हैं और अपनी ज़िंदगी की चुनौतियों से जूझ रहे होते हैं। यह भी दुखद संयोग है कि छिछोरे में सुसाइड के ख़िलाफ़ तगड़ा मैसेज देने वाले सुशांत का निधन भी बेहद दुखद परिस्थितियों में हुआ था।

विदित रहे कि सुशांत का निधन पिछले साल 14 जून को हुआ था। उनका मृत शरीर उनके बांद्रा स्थित आवास पर मिला था। सुशांत के निधन से उनके फैंस ही नहीं, पूरी फ़िल्म इंडस्ट्री को ज़बरदस्त शॉक लगा था। उनके निधन की फ़िलहाल सीबीआई जांच चल रही है। छिछोरे को नेशनल अवॉर्ड जीतने से सुशांत के फैंस भी काफ़ी उत्साहित हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!