Breaking News :
>>92 शिकायतें, कई परिवारों का दर्द, समाधान दिवस में डीएम ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश>>ज्यादा मक्खन खाना सेहत के लिए पड़ सकता है भारी, बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल और मोटापे का खतरा>>एसआईआर पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, 10 करोड़ नाम हटाने का दावा कर उठाए सवाल>>‘रामायण पार्ट 1’ की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, दशहरे से शुरू होगी एडवांस बुकिंग>>माउंट मुकुट ईस्ट फतह कर लौटा भारतीय तटरक्षक बल का दल, मुख्यमंत्री ने दी बधाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से प्रदेश प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने की शिष्टाचार भेंट>>अल्मोड़ा: हरणा-शीतला मार्ग पर खाई में गिरी आल्टो, एक की मौत, दो घायल>>पहाड़ में बागवानी से संवर रही जिंदगी, दीपक नौटियाल की पहल से 120 महिलाओं को मिला रोजगार>>एसजीआरआर की ऑन्कोलॉजी टीम ने राष्ट्रीय सम्मेलन में हासिल की बड़ी उपलब्धि, जीते शीर्ष पुरस्कार>>टिहरी में पर्यटन के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत सुविधाओं के विकास को दी जा रही प्राथमिकता : मुख्यमंत्री>>बाथरूम में करंट लगने से अवर अभियंता अनिल कुमार की मौत, गीजर से करंट लीक होने की आशंका>>समृद्ध किसान, सशक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत हल्द्वानी पहुँचा कृषक रथ>>अतरराष्ट्रीय बालिका दिवस पर मुख्यमंत्री ने 149 मेधावी बालिकाओं को स्मार्टफोन प्रदान कर किया सम्मानित>>देहरादून में पुलिस का व्यापक सत्यापन अभियान, 147 भवन स्वामियों पर 14.70 लाख रुपये का जुर्माना>>बेटियों की प्रतिभा को सम्मान देना और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में सरकार कर रही लगातार कार्य-रेखा आर्या>>देहरादून में जिला योजना समिति चुनाव की नामांकन प्रक्रिया 12 अक्टूबर से, मतदान व मतगणना 16 अक्टूबर को>>मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ‘Maverick Jaspal: The Man Who Changed Indian Shooting’ पुस्तक का किया विमोचन>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

डीजीपी अशोक कुमार ने सभी जिलों के प्रभारियों को दिए निर्देश : ‘तीन दिनों के अंदर सभी पुलिसकर्मियों को प्रि-काशन डोज लगवाना करें सुनिश्चित’

आकाश ज्ञान वाटिका , 12 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने सभी जिलों के प्रभारियों को निर्देश दिया है कि वे तीन दिनों के अंदर सभी पुलिसकर्मी के प्रि-काशन डोज लगवाना सुनिश्चित करें। पुलिस मुख्यालय में विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर मंगलवार को पुलिस महानिदेशक ने सभी जिलों के प्रभारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की।

उन्होंने कहा कि बाहर से आने वाले सीएपीएफ, होमगार्ड व पीएसी जवानों के लिए आवासीय व्यवस्था, संचार व लाने ले जाने के लिए वाहनों की तैयारी कर लें। इसके अलावा प्रदेश की अंतरराज्यीय सीमाओं से लगने वाले राज्यों से समन्वय स्थापित कर थाने स्तर पर बार्डर मीटिंग आयोजित किए जाएं। वहीं अंतरराज्यीय बैरियरों पर सीसीटीवी कैमरे, सूचना एकत्र करने के लिए वीडियो कैमरे और सूचनाओं के तुरंत आदान प्रदान करने के लिए वायरलैस सेट स्थापित किए जाएं।

बैठक में यह भी दिए दिशा निर्देश

  • निर्वाचन आयोग के निर्देशों व आचार संहिता का सख्ती से पालन करवाया जाए
  • गैर सामाजिक तत्वों, माफिया, गुंडा व गैंगस्टर एक्ट के खिलाफ कार्रवाई करें।
  • चुनाव के दौरान सांप्रदायिक तनाव, दुष्प्रचार फैलाने वाले व्यक्तियों को चिह्नित कर उन पर कड़ी नजर रखी जाए। इंटरनेट मीडिया पर भी इस तरह के व्यक्तियों की हरकत पर नजर रखी जाए।
  • निर्वाचन आयोग एवं शासन की ओर से कोविड संक्रमण की रोकथाम के लिए जारी निर्देशों का कड़ाई से पालन करवाया जाए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!