Breaking News :
>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज>>रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

आरोग्यधाम अस्पताल के निदेशक डॉ० विपुल कंडवाल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की मुलाकात

  • डॉ० कंडवाल ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर दिए कई अहम सुझाव

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2021, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से आरोग्यधाम अस्पताल के निदेशक डॉ० विपुल कंडवाल ने मुलाकात की। इस मौके पर डॉ० कंडवाल ने मुख्यमंत्री धामी को पौधा भेंट किया। इस दौरान दोनों के बीच प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

डॉ० विपुल कंडवाल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मुलाकात में दोनों के बीच प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार और कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। राज्य में स्वास्थ सुविधाओं को किस तरह और बेहतर बनाया जा सकता है और इसमें निजी अस्पताल क्या भूमिका अदा कर सकते हैं इसको लेकर दोनों के बीच लगभग 45 मिनट चर्चा हुई।

आरोग्यधाम अस्पताल के निदेशक डॉ० विपुल कंडवाल ने मुख्यमंत्री धामी के फैसलों की सराहना करते हुए कहा कि कावड़ यात्रा रद्द करने का उनका फैसला सम्भावित तीसरी लहर रोकने में कारगर साबित होगा। उन्होंने भविष्य में भी कोरोना के दृष्टिगत सीएम धामी को जनहित में सख्त फैसले लेने की सलाह दी।

डॉक्टर विपुल कंडवाल ने दूसरी लहर के अंतर्गत उनके द्वारा जनहित में किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से बताया और सम्भावित तीसरी लहर को लेकर किए जा रहे प्रयासों से भी अवगत कराया।

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने कोरना की पहली और दूसरी लहर में डॉ० विपुल कंडवाल और आरोग्यधाम अस्पताल द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा जिस तरह आपने महामारी के दौरान जरूरतमंद मरीजों की मरीजों की मदद की वह सराहनीय है। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को लेकर भी आपसे इसी प्रकार की अपेक्षा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!