Breaking News :
>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय>>मुख्यमंत्री ने बाल वैज्ञानिकों से किया संवाद, उनकी जिज्ञासाओं के दिए उत्तर>>नैनीताल में कानून व्यवस्था को लेकर DM सख्त, गुंडा एक्ट में 4 व्यक्ति जिला बदर>>दिव्यांगजनों को मतदान के प्रति किया जागरूक, शत-प्रतिशत मतदान का आह्वान>>‘रणबाली’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, अंग्रेजों से लोहा लेते दिखे विजय देवरकोंडा>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>टीसीएस के मुनाफे में 15% का उछाल, दूसरी तिमाही में 13,884 करोड़ रुपये की कमाई>>मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने की भेंट>>सिंगल यूज प्लास्टिक पर डीएम सख्त, सप्लाई नेटवर्क तोड़ने के निर्देश>>मसूरी में अवैध होटल निर्माण पर एमडीडीए का शिकंजा, होटल के 12 कमरे और बेसमेंट सील>>रंगवाली पिछौड़ा>>उत्तराखंड में क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत के लिए 461.87 करोड़ की जरूरत: सतपाल महाराज>>पर्यटन और तीर्थ स्थलों से जुड़ेंगे आदर्श संस्कृत ग्राम, मुख्य सचिव ने दिए अहम निर्देश>>जिलाधिकारी द्वारा पांच करोड़ से अधिक लागत वाली योजनाओं, नवाचारी प्रोजेक्ट, जिला योजना एवं 20 सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा>>रोज की दाल-सब्जी से हो गए हैं बोर? महाराष्ट्र के इस तीखे टमाटर ठेचे से बढ़ाएं खाने का स्वाद>>उद्योगों के लिए नियामक नहीं, सहयोगी और सहभागी की भूमिका निभा रही राज्य सरकार- मुख्यमंत्री>>इस्तांबुल एयरपोर्ट ने रचा इतिहास, हीथ्रो को पछाड़ बना दुनिया का सबसे कनेक्टेड एयरपोर्ट>>टमाटर की कीमतों ने पकड़ी रफ्तार, एक महीने में दोगुने से ज्यादा बढ़े मंडी में भाव
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

डिनर डिप्लोमेसी : मुख्यमंत्री धामी ने एक बार फिर मनाया अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा, रूठे हरक सिंह रावत को मनाया

हरक भी हुए भावुक बोले ‘पुष्कर मेरा छोटा भाई, माँ धारी देवी का आशीर्वाद पुष्कर के साथ‘

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 दिसम्बर 2021, रविवार, देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक बार फिर अपनी नेतृत्व क्षमता का लोहा मनवाया है। डिनर डिप्लोमेसी के जरिए उन्होंने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह रावत की नाराजगी दूर की। इस मुलाकात में डॉ० हरक सिंह रावत भी भावुक नजर आए। हरक बोले पुष्कर मेरा छोटा भाई है, मेरा पूरा आशीर्वाद व समर्थन मेरे छोटे भाई को है, माँ धारी देवी मेरे भाई की मनोकामना पूर्ण करे।

प्रदेश सरकार से कद्दावर नेता हरक सिंह रावत की अनदेखी की खबरों पर आज विराम लग गया है। राष्टीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आश्वासन पर डॉ० हरक सिंह रावत देर शाम मुख्यमंत्री आवास पहुँचे। हरक सिंह रावत के मुख्यमंत्री आवास पहुँचने से पहले ही संगठन तथा बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता मुख्यमंत्री आवास पर मौजूद थे।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, सगठन महामंत्री अजेय कुमार के साथ हुई वार्ता के पश्चात कोटद्वार मेडिकल कालेज के लिए ₹ 50.00 करोड की धनराशि आंवटित करने पर सहमति बन गयी है। इस घटनाक्रम पर प्रेस से मुखातिब होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा यह हमारे परिवार की बात है, हरक सिंह जी हमारे परिवार में वरिष्ठ सदस्य है, हमने आपस में बैठकर इस बात का हल निकाल लिया है।

वार्ता के समाप्त होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने डॉ० हरक सिंह रावत को रात्री भोज के लिए मुख्यमंत्री आवास पर रोका, तब हरक सिंह रावत ने रात्रि भोज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ किया। इस दौरान दोनों नेताओं को आपस में हंसी मजाक करते हुए देखा गया। रात्रि भोज पर प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक तथा संगठन महामंत्री अजेय कुमार भी डॉ० हरक सिंह रावत के साथ उपस्थित रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!