Breaking News :
>>8 अक्टूबर से शुरू होगा मतदाता पंजीकरण का विशेष अभियान>>पीएम मोदी के जनसेवा के 25 वर्ष पूरे, हल्द्वानी में निकली मशाल सेवा ज्योति यात्रा>>मतदाता सूची को अधिक शुद्ध एवं त्रुटिरहित बनाने के लिए नैनीताल में विशेष अभियान>>संस्कृत ग्रामों में सालभर नियमित रूप से आयोजित हों संस्कृत आधारित गतिविधियां – मुख्यमंत्री>>आधुनिक तकनीक से समृद्ध होंगे उत्तराखण्ड के 2 लाख से अधिक दुग्ध उत्पादक>>प्रधानमंत्री के विजन के अनुरूप उत्तराखण्ड को देश का अग्रणी राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री>>कम तेल में बनाएं कुरकुरे तवा ब्रेड रोल, शाम की चाय से बच्चों के टिफिन तक रहेगा परफेक्ट स्नैक>>गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली को मजबूत करने के लिए विभागीय स्तर पर प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करें- मुख्य सचिव>>पौड़ी में ‘गढ़देवा 2026-27’ का आगाज, 15 विकासखंडों के खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा>>बरसूण्ड देवता ग्राम समूह पम्पिंग पेयजल योजना से चालीस छोटे बडे़ गांव होंगे लाभान्वित- महाराज>>राजधानी में बढ़ते अपराध पर कांग्रेस नाराज, मुख्य सचिव आनंद वर्धन को सौंपा मांग पत्र>>पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक में घुसी कार, चार की मौत>>फ्रांस में भड़का छात्रों का आंदोलन, 2 लाख से ज्यादा लोग उतरे सड़कों पर>>यशपाल शर्मा की ‘धूड़’ का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>दिनभर मोबाइल-लैपटॉप देखने वालों सावधान! आंखों में थकान, जलन और धुंधलेपन से बचने के लिए अपनाएं ये 7 तरीके>>स्मृति मंधाना बनीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई कप्तान>>दो महीने में दो ऊंची चोटियां फतह, अंकुर रावत ने माउंट भागीरथी-II पर फहराया तिरंगा>>चारधाम यात्रा ने रचा इतिहास, 56.18 लाख के पार पहुंची श्रद्धालुओं की संख्या>>सीएम धामी ने उत्तरकाशी के काशी विश्वनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना>>मसूरी में शरदोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति के रंग में रंगा गांधी चौक
ताज़ा खबरेंदेशफिल्म-जगत

दिलीप कुमार के जाने से बॉलीवुड से लेकर राजनैतिक गलियारों तक दौड़ पड़ी शोक की लहर

आकाश ज्ञान वाटिका, 7 जुलाई 2021, बुधवार, नई दिल्ली। अपनी फिल्मों में अपनी अदकारी से सबको रुलाने वाले ट्रेजिडी किंग के नाम से मशहूर एक्टर दिलीप कुमार अब इस दुनिया में नहीं रहे। दिलीप कुमार का निधन 98 साल की उम्र में बुधवार की सुबह 7.30 बजे मुंबई के खार हिंदुजा अस्पताल में हुई। एक्टर का अंतिम संस्कर आज ही किया जाएगा।

दिलीप कुमार के जाने से बॉलीवुड से लेकर राजनैतिक गलियारों तक शो की लहर दौड़ गई है। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार आज शाम पांच बजे किया जाएगा। दिलीप कुमार का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ होगा। दिलीप कुमार के आखिरी दर्शन के ​लिए एक्टर के घर पर सितारे जुटने लगे हैं। पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन के लिए दिग्गज अदाकारा शबाना आज़मी, विद्या बालन, सिद्धार्थ रॉय कपूर उनके घर पहुंची हैं। दिलीप कुमार बीते काफी वक्त से दिलीप कुमार बीमार चल रहे थे जिसके कारण उन्हें कई बार मुंबई के हॉस्पिटल में भी भर्ती कराया गया था। वहीं दिलीप कुमार की पत्नी सायरा बानो समय समय पर पति की हेल्थ अपडेट्स फैंस के साथ शेयर करती रहती थीं।

पीएम मोदी, राहुल गांधी सहित अन्य लोगों ने ट्वीट कर शोक जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिलीप कुमार के निधन पर दु:ख व्यक्त किया।पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा कि दिलीप कुमार जी को भारतीय सिनेमा के एक दिग्गज के रूप में याद किया जाएगा। उन्हें अद्वितीय प्रतिभा का आशीर्वाद प्राप्त था, जिसके कारण हर उम्र के लोग उनके फैन रहे। उनका निधन सांस्कृतिक दुनिया के लिए एक बड़ा झटका है।

अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, “एक संस्थान चला गया। हिंदी सिनेमा का इतिहास जब कभी लिखा जएगा, यह हमेशा दिलीप कुमार से पहले और दिलीप कुमार के बाद कहलाएगा। उनकी आत्मा की शांति और परिवार को इस दु:ख को सहने की शक्ति देने के लिए दुआएं। बहुत दुखी हूं। दूसरे ट्वीट में अमिताभ ने लिखा- एक युग पर पर्दा गिर गया। दोबारा कभी न होने के लिए।”

विदित रहे कि दिलीप कुमार ने फिल्म ‘ज्वार भाटा’ से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत थी। वहीं उनकी यादगार फिल्मों में ‘शहीद’, ‘मेला’, ‘बाबुल’, ‘फुटपाथ’, ‘देवदास’, ‘नया दौर’, ‘मुगल-ए-आजम’, ‘गंगा-जमुना’, ‘राम और श्याम’, ‘कर्मा’ जैसी कई फिल्में रहीं हैं।

दिलीप कुमार आखिरी बार साल 1998 में फिल्म ‘किला’ में नजर आए थे। वहीं उन्हें भारत सरकार द्वारा कई अवॉर्ड से नवाज़ा गया था। इन अवॉर्ड में पद्म विभूषण, दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड, पद्म भूषण जैसे कई और अवॉर्ड शामिल हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!