Breaking News :
>>देहरादून के 7 संवेदनशील स्थानों पर एक साथ हुई मॉकड्रिल>>पदक विजेता खिलाड़ियों को तय समय के अंदर सरकारी सेवा में समायोजित करें- मुख्यमंत्री>>मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय मानसून पूर्व मॉक ड्रिल में अधिकारियों को दिए प्रभावी आपदा प्रबंधन के निर्देश>>पटेलनगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार>>लाल पुल बस दुर्घटना की होगी मजिस्ट्रियल जांच, एक सप्ताह में रिपोर्ट प्रस्तुत करने के डीएम ने दिए निर्देश>>बरसात से क्षतिग्रस्त मार्ग का मंत्री गणेश जोशी ने किया निरीक्षण, तत्काल पुनर्निर्माण के दिए निर्देश>>हेल्दी डाइट के बावजूद भी क्यों बढ़ता है बैड कोलेस्ट्रॉल? जानें इसके कारण>>ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अनधिकृत डंपिंग व मानकविहीन प्लांटों पर होगी कड़ी कार्रवाई- डीएम>>अखिल अक्किनेनी की ‘लेनिन’ का दमदार ट्रेलर रिलीज>>कोरोनेशन अस्पताल की बदहाली पर भड़के डीएम, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए सख्त निर्देश>>मसूरी में अवैध निर्माणों पर एमडीडीए का बड़ा एक्शन, दो भवन किए सील>>‘राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस’ के अवसर पर प्रदेश के 38 प्रतिष्ठित डॉक्टरों को किया गया सम्मानित>>हरेला महाअभियान की तैयारियों में जुटा प्रशासन>>“अन कलेक्टेबल” श्रेणी में दर्ज मतदाताओ की बीएलए के संग पुनः जांच करें बीएलओ- सीईओ>>भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला आज>>मानसून आपदा से निपटने की तैयारियों का होगा व्यापक परीक्षण>>32 वर्ष 6 माह की गौरवपूर्ण सेवा के बाद आईजी करण सिंह नगन्याल सेवानिवृत्त>>‘जय हिंद जय सिंध’ का फर्स्ट लुक पोस्टर जारी>>4 जुलाई को ऋषिकेश आईडीपीएल मैदान में लगेगा वृहद बहुउद्देशीय शिविर>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले उत्तराखण्ड सब एरिया के डिप्टी जीओसी
आर्थिक गतिविधियाँ

डीजल की कीमत पहुँची 81 रुपये के पार, पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

आकाश ज्ञान वाटिका, 13 जुलाई 2020, सोमवार। सोमवार को देश में डीजल की कीमतों ने इतिहास बना दिया। डीजल की कीमत पहली बार 81 रुपये के पार पहुँची गई है। सोमवार को डीजल की कीमत में प्रति लीटर 11 पैसे की बढ़ोतरी हुई जिसके बाद दिल्ली में डीजल की कीमत 81.05 रुपये के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि, पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह स्थिर है।

मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 87.19 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 79.27 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 83.63 रुपये प्रति लीटर और डीजल 78.11 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं, कोलकाता में पेट्रोल का भाव 82.10 और डीजल 76.17 है। नोएडा में एक लीटर पेट्रोल के लिए आपको 81.08 और डीजल के लिए 73.01 रुपया देना होगा। लखनऊ में एक लीटर पेट्रोल 80.98 और डीजल 72.91 में मिल रहा है। वहीं पटना में एक लीटर पेट्रोल कीमत 83.31 और डीजल की कीमत 77.89 रुपये प्रति लीटर है।

रविवार को भी डीजल 16 पैसे प्रति लीटर महंगा हुआ था, जबकि पेट्रोल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। इससे पहले बीते मंगलवार को भी डीजल प्रति लीटर 25 पैसे महंगा हुआ था। पेट्रोल की कीमतों में बीते 14 दिनों से बढ़ोतरी नहीं हुई है। दिल्ली में सोमवार को पेट्रोल की कीमत पिछले दिनों के रेट 80.43 रुपये पर बनी हुई है, लेकिन डीजल छलांग लगा कर 81 रुपये के पार पहुंच गई।

 कोविड-19 मरीजों की संख्या भारत में तेजी से बढ़ रही है, लेकिन दुनिया भर की अर्थव्यवस्था में यह गिरावट की ओर है। दुनियाभर में कामकाज शुरू होने से कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के लक्षण दिख रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में बीते शुक्रवार की सुबह कारोबार शुरू होने के समय नरमी का रूख था लेकिन कारोबार की समाप्ति के समय यह एक डॉलर प्रति बैरल चढ़ कर बंद हुआ था। ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कीमतों की समीक्षा के बाद रोजाना पेट्रोल और डीजल के रेट तय करती हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!