Breaking News :
>>पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश>>पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम>>अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष>>आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश>>सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास>>मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा>>भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला>>स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान>>दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर>>‘जेलर 2’ की बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत, पहले दिन ही पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा>>तय समय में सड़कें गड्ढामुक्त न होने पर गढ़वाल आयुक्त सख्त>>देहरादून के दूरस्थ इलाकों में नेटवर्क का ‘डेड जोन’ होगा खत्म, 19 शैडो एरिया पर विशेष फोकस>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण
ताज़ा खबरेंदिल्ली

दिल्ली में 8 रुपये प्रति लीटर सस्ता हुआ डीजल

आकाश ज्ञान वाटिका, 1 दिसम्बर 2021, बुधवार, दिल्ली। उत्तर और हरियाणा के एनसीआर के शहरों की तरह राजधानी दिल्ली में भी पेट्रोल और डीजल सस्ता होने जा रहा है। दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार ने बुधवार सुबह कैबिनेट की बैठक में पेट्रोल और डीजल पर वस्तु और सेवाकर (VAT) कम करने का निर्णय लिया  है। इसके बाद दिल्ली में पेट्रोल 8 रुपये प्रति लीटर तक सस्ता हो सकता है।

दरअसल, दिल्ली से सटे हरियाणा और उत्तर प्रदेश के शहरों में वैट कम होने के चलते पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 5 रुपये का अंतर आ चुका है। ऐसे में दिल्ली की जनता का भी पेट्रोल और डीजल पर से वैट घटाने का दबाव था। ऐसे में  बुधवार को कैबिनेट की बैठक के बाद दिल्ली सरकार ने पेट्रोल और डीजल पर से वैट घटाया है, इसके बाद पेट्रोल 8 रुपये तक सस्ता हो जाएगा।

विदित रहे कि पिछले महीने ही पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर लगाम लगाने मकसद से केंद्र सरकार ने शुल्क में कटौती की घोषणा की थी। इसके बाद हरियाणा, यूपी और राजस्थान समेत तमाम राज्यों ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क कम कर दिया था, लेकिन दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने अभी तक पेट्रोल-डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में कोई कटौती नहीं की है। 

गौरतलब है कि दिल्ली पेट्रोल-डीजल डीलर्स एसोसिएशन ने भी पिछले महीने अरविंद केजरीवाल से पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क में कटौती की मांग की थी। इसके लिए बाकायद पत्र भी लिखा था और कहा था कि इससे दिल्ली के डीलरों को खासा नुकसान हो रहा है। इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पेट्रोल और डीजल पर वैट को कम करने के संकेत दे दिए थे।

पिछले दिनों एक निजी कार्यक्रम में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा था : ‘हम जल्द ही पेट्रोल और डीजल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क को कम करेंगे, इसको लेकर कैल्कुलेशन जारी है, हमारे डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया इस कार्य को देख रहे हैं जल्द ही निर्णय लेकर इसकी घोषणा की जाएगी।’ 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!