Breaking News :
>>वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख रुपए लाभार्थियों के खातों में ट्रांसफर>>देश-दुनिया में बसे उत्तराखंडवासी राज्य के सबसे बड़े सांस्कृतिक दूत और ब्रांड एंबेसडर- धामी>>जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, चार नए खिलाडी स्क्वाड में शामिल>>समाधान दिवस में डीएम का सख्त एक्शन, आंचल डेयरी प्रबंधक का रोका वेतन>>उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से- रेखा आर्या>>देहरादून की तस्वीर बदलने वाली महायोजना पर जनता की मुहर>>ऋषिकेश में नशा रोकने पर माँ को गोली मारने की घटना से स्तब्ध महिला आयोग>>जनता मिलन में 21 शिकायतों पर डीएम सख्त, समयबद्ध एवं संतोषजनक निस्तारण के दिए निर्देश>>आरोपियों से जुड़े लोगों को जांच समिति में शामिल करना गलत- गोदियाल>>तीन दिन में पोर्टल पर प्रोजेक्ट अपलोड करें विभाग- मुख्य सचिव>>मानसून में दही खाना सही है या नहीं? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>सेवा पखवाड़ा सरकार और जनता के बीच भरोसे का सेतु- महाराज>>वीकेंड पर ‘अल्फा’ की कमाई में आया उछाल, फिल्म ने तीन दिन में कमाए इतने करोड़ रुपये>>महाराज ने पोखड़ा में ₹60 लाख की लागत से निर्मित आवासीय भवन का किया लोकार्पण>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) अजय कुमार सिंह>>सीएम धामी ने रामनगर में ₹29.65 करोड़ की लागत से नवनिर्मित धनगढ़ी पुल का किया लोकार्पण>>सेवा, सुशासन एवं समर्पण के साथ जनहित में कार्य कर रही धामी सरकार- गणेश जोशी>>देहरादून में सुरक्षा जवानों की भर्ती हेतु विकासखंड स्तर पर होंगे रोजगार शिविर आयोजित>>सेवा, सुशासन और समर्पण का सशक्त संदेश बना ‘सेवा पखवाड़ा’>>7 जुलाई 2026 तक जमा करें गणना प्रपत्र, नहीं तो छूट सकता है मतदाता सूची में नाम
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘धुरंधर 2’ का गाना ‘फिर से’ हुआ रिलीज, अरिजीत सिंह की आवाज ने किया फैंस को भावुक

आकाश ज्ञान वाटिका, शुक्रवार, 20 मार्च 2026, देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म के साथ ही मेकर्स ने इमोशनल टच देते हुए नया गाना ‘फिर से’ भी जारी किया है, जिसे अरिजीत सिंह की आवाज ने खास बना दिया है। दर्शकों से फिल्म और गाने दोनों को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है।

निर्देशक आदित्य धर की जासूसी और एक्शन से भरपूर फिल्म धुरंधर 2 ने पहले ही दिन दर्शकों का दिल जीत लिया है। रिलीज के दिन फिल्म का नया गाना ‘फिर से नैना’ लॉन्च किया गया, जो भावनाओं से भरपूर है। इस गाने को अरिजीत सिंह ने अपनी मधुर आवाज दी है, जबकि संगीत शाश्वत सचदेव का है और बोल इरशाद कामिल ने लिखे हैं।

गाने की कहानी लंबे समय बाद अपनों से मिलने की खुशी और जुदाई के दर्द को बखूबी दर्शाती है, जिसने दर्शकों को भावुक कर दिया है। सोशल मीडिया और यूट्यूब पर फैंस इस गाने की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई दर्शकों का कहना है कि यह गाना फिल्म के सबसे असरदार पलों में से एक है।

वहीं, अरिजीत सिंह के इस गाने को लेकर खास उत्साह देखने को मिल रहा है, क्योंकि उन्होंने हाल ही में पार्श्व गायन से दूरी बनाने की बात कही थी। ऐसे में उनका नया गाना फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

फिल्म की कहानी जासूसी और बदले पर आधारित है, जिसमें रणवीर सिंह जसकीरत सिंह रांगी नाम के जासूस की भूमिका निभा रहे हैं, जो दुश्मनों के बीच ‘हमजा अली मजारी’ बनकर एक खतरनाक मिशन को अंजाम देता है। फिल्म में उनके साथ सारा अर्जुन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल और राकेश बेदी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!