Breaking News :
>>‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 6’ में फिर दिखेंगे जॉनी डेप? जैक स्पैरो की वापसी पर अभिनेता ने दिया बड़ा संकेत>>मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव से की भेंट>>त्यूणी उप जिला अस्पताल 15 नवम्बर तक किया जाए ऑपरेशनल- मुख्य सचिव>>ऋषिकेश में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, चार लोग गिरफ्तार; करीब पांच पेटी अवैध शराब बरामद>>अवैध निर्माण और प्लॉटिंग पर एमडीडीए का प्रहार, 13 बीघा अवैध प्लॉटिंग ध्वस्त>>कोटद्वार में नवंबर के अंतिम सप्ताह में वृहद रोजगार मेला प्रस्तावित>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को 2 करोड़ 84 लाख रुपए की धनराशि हस्तांतरित>>04 एवं 05 दिसम्बर को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से गुजरेगी हिमालयन कार रैली>>दीपावली पर अग्नि सुरक्षा को लेकर देहरादून अलर्ट, 41 स्थानों पर पानी के टैंकर तैयार>>हर मौसम में ठंडे रहते हैं पैर? ब्लड सर्कुलेशन से लेकर थायरॉयड तक, इन 5 बीमारियों का हो सकता है संकेत>>28 किसानों का दल सेब की अति सघन बागवानी का प्रशिक्षण लेने हिमाचल रवाना>>मुख्यमंत्री ने खटीमा में 14.97 करोड़ रुपये की सड़क चौड़ीकरण परियोजना का किया भूमि पूजन>>देहरादून में दुकानों में चोरी करने वाला आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार, तीन वारदातों का खुलासा; ज्वेलरी और लैपटॉप बरामद>>विधानसभा निर्वाचन-2027ः देहरादून के 12,500 दिव्यांग मतदाताओं की होगी मतदाता सूची में मैपिंग>>नेपाल में दो हेलीकॉप्टरों की टक्कर, भारतीय नागरिक की मौत, एक घायल>>ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा>>राइज एंड फॉल 2 को मिला पहला फाइनलिस्ट, शहजाद पूनावाला ने मारी बाजी>>अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का बुलडोजर, दो प्रतिष्ठान सील>>बद्रीनाथ हाईवे पर नरकोटा में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक घायल>>स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम, हुनर और मेहनत से घर बैठे बना रहीं आत्मनिर्भर पहचान
फिल्म-जगतमनोरंजन

‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन, फिल्म ने दो ही दिन में पार किया 200 करोड़ का आँकणा

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 21 मार्च 2026, देहरादून। बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 का जबरदस्त जलवा देखने को मिल रहा है। रिलीज के दूसरे दिन भी फिल्म ने शानदार कमाई करते हुए 200 करोड़ क्लब में एंट्री मार ली है। वहीं, इसके साथ रिलीज हुई साउथ फिल्म उस्ताद भगत सिंह की रफ्तार दूसरे दिन धीमी पड़ती नजर आई।

दूसरे दिन भी बरकरार रहा ‘धुरंधर 2’ का दबदबा
रणवीर सिंह स्टारर धुरंधर 2 ने ओपनिंग डे पर ही धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। दूसरे दिन भी फिल्म की कमाई मजबूत बनी रही और इसने करीब 80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन 200 करोड़ के पार पहुंच गया है, जो इसकी बड़ी सफलता को दर्शाता है।

वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी मचा रही धमाल
घरेलू बॉक्स ऑफिस के साथ-साथ धुरंधर 2 का जादू दुनियाभर में भी देखने को मिल रहा है। फिल्म ने वर्ल्डवाइड करीब 240 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है और तेजी से रिकॉर्ड्स की ओर बढ़ रही है। इस प्रदर्शन के साथ यह कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए टॉप कमाई करने वाली फिल्मों की सूची में शामिल हो गई है।

बड़े सितारों की फिल्मों को छोड़ा पीछे
दूसरे दिन के कलेक्शन के मामले में धुरंधर 2 ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। हिंदी वर्जन में इसने पुष्पा 2 और जवान जैसी फिल्मों के दूसरे दिन के कलेक्शन को भी पार कर लिया, जिससे इसकी लोकप्रियता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

‘उस्ताद भगत सिंह’ की कमाई में आई गिरावट
वहीं दूसरी ओर, पवन कल्याण की फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने पहले दिन ठीक-ठाक शुरुआत की थी, लेकिन दूसरे दिन इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। फिल्म ने दूसरे दिन करीब 9 करोड़ रुपये का ही कारोबार किया, जिससे इसका कुल कलेक्शन लगभग 44 करोड़ रुपये पहुंचा है।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!