Breaking News :
>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की>>अमित शाह बोले- यूपी में कट्टा उद्योग की जगह बना डिफेंस कॉरिडोर, वाहन चोरी की जगह हो रहा वाहन निर्माण>>रांसी स्टेडियम में गूंजा युवा जोश, सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी का उत्साहपूर्ण शुभारंभ>>मछली पालन से स्वरोजगार की मिसाल पेश कर रहे पाबौ के राजेंद्र चमोली>>जिलाधिकारी की अध्यक्षता में भारत स्काउट गाइड की राज्य पुरस्कार जांच परीक्षा का शुभारंभ
उत्तराखण्ड

भंकोली गांव के धर्म सिंह राणा का 112 वर्ष की उम्र में हुआ निधन

नौगांव। नौगांव प्रंखड के भंकोली गांव के धर्म सिंह राणा का निधन हो गया। वह 112 वर्ष के थे। वह कुछ दिन से बिमार चल रहे थे।

उत्‍तरकाशी जनपद के सबसे लंबी उम्र के धर्म सिंह राणा का शुक्रवार देर शाम भंकोली गांव में निधन हो गया। बता दें कि धर्म सिंह राणा का जन्म भंकोली गांव में सन 1907 में हुआ था। धर्म सिंह राणा ज्यादा पढ़े लिखे तो नहीं थे, लेकिन इलाके में श्रमदान के लिए खास पहचान रखते थे। किसी भी सार्वजनिक कार्य में उनकी भागीदारी सबसे महत्वपूर्ण होती थी। कृषि के साथ भेड़ पालन उनका प्रमुख व्यवसाय था।  सुबह उठना, घर के कार्य करना, ध्यान संध्या उनकी दिनचर्या में शामिल थी। इतनी उम्र में उनकी आंखें व कान पूरी तरह से सही थे।

शनिवार को उनके पैतृक घाट यमुना तट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। उन्होंने अपनी लंबी आयु का रहस्य हमेशा पारंपरिक खान-पान को बताया। वह बहुत ही मृदु भाषी थे। इस मौके पर कनिष्ठ उप प्रमुख श्याम सिंह राणा, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामप्रसाद सेमवाल, कृपाल सिंह राणा, दया चंद रमोला, अजब सिंह, दिपक चंद, दिनेश, बाबूराम सेमवाल, भगत सिंह, मदन सिंह, श्याम दत्त आदि लोगों ने उनके घर पहुंच कर परिवार को सांत्वना दी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!