Breaking News :
>>तीन दिवसीय प्रशिक्षण के पहले दिन जनगणना-2027 के लिए फील्ड ट्रेनर्स को दिया गया प्रशिक्षण>>हरिद्वार कुंभ-2027 के दिव्य एवं भव्य आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी करें: सतपाल महाराज>>अंकिता भंडारी हत्याकांड: तीनों दोषियों को उम्रकैद, पुलिस ने बताई जांच से सजा तक की पूरी कहानी>>हिमालयी क्षेत्रों की चुनौतियों के समाधान में एआई की महत्वपूर्ण भूमिका- मुख्य सचिव>>मेधावी विद्यार्थी उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य के आधार स्तंभ- मुख्यमंत्री धामी>>नमक कम खाने के बावजूद क्यों बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजमर्रा की इन आदतों पर दें ध्यान>>पिनाराई विजयन को केरल हाई कोर्ट से बड़ा झटका, बेटी और दामाद की याचिकाएं भी खारिज>>उत्तर कोरिया का नया सैन्य दांव, पनडुब्बी से दागी जाने वाली मिसाइलों का किया परीक्षण>>‘नई नवेली’ की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, किए रामलला के दर्शन>>देवप्रयाग में बड़ा सड़क हादसा, 150 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत>>लिंगानुपात में संतुलन के लिए जरूरी है सामाजिक जागरूकता और बेटियों का सम्मान- डीएम>>त्योहारी सीजन में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएसपी दून सख्त, लापरवाही पर होगी विभागीय कार्रवाई>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट>>प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक>>नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश>>पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण>>प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी>>राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम>>उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
उत्तराखण्डदेहरादून

धामी सरकार ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट विधानसभा में किया पेश

वार्षिक बजट 2024-25 नवासी हजार दो सौ तीस करोड़

देखें, बजट में नया क्या है

बजट भाषण में यूसीसी विधेयक को महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम बताया

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 27 फ़रवरी 2024, देहरादून। धामी सरकार में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया। कुल नवासी हजार दो सौ तीस करोड़ सात लाख (892300697) का वार्षिक बजट पेश किया। वित्त मंत्री ने बजट को उन्नत,सुशासित व क्षमतावान नीति पर आधारित बताया।वित्त मंत्री ने मंगलवार को शून्यकाल के बाद दोपहर 12.30 बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। 62 पेज के बजट भाषण की शुरुआत में राज्य आंदोलनकारियों को याद करने के बाद समान नागरिक संहिता विधेयक का विशेष तौर पर जिक्र किया गया।

वित्त मंत्री ने कहा कि यूसीसी विधेयक से महिला शक्ति का सम्मान किया गया है।यह महिला सशक्तिकरण की दिशा में अहम कदम साबित होगा। उन्होंने कहा कि जी 20 की बैठकों Siva अभूतपूर्व आयोजन किया गया। ग्लोबल निवेश सम्मेलन में पीस टू प्रोस्पेरिटी के मंत्र के साथ 3 लाख 50 हजार करोड़ के MOU किये गए। वित्त मंत्री ने सिलक्यारा सुरंग में बचाये गए मजदूरों को उल्लेखनीय सफलता करार देते हुए मोदी व धामी की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि दून में विश्व आपदा प्रबंधन सम्मेलन का आयोजन किया गया।इसके अलावा राज्य आंदोलनकारियों को 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण देने की कार्यवाही जारी है।

राज्य सरकार को केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न सेक्टर में मिले कई पुरस्कारों का भी जिक्र किया गया। वित्त मंत्री ने सड़कों के जारी निर्माण कार्यों का खाका भी खींचा। प्रदेह के विभिन्न राजमार्गों पर हो रहे निर्माण कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने सेवा,सौर,लॉजिस्टिक,पर्यटन, आयुष समेत अन्य नयी नीतियों का भी उल्लेख किया। प्रदेश में खेल को लेकर किये जा रहे कार्यों का भी जिक्र किया गया। बजट भाषण में नवाचार, मानसखण्ड, हाउस ऑफ हिमालयाज, आयुष वेलनेस के बाबत हो रहे कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निराश्रित,विधवा परित्यक्ता से जुड़ी विभिन्न पेंशन का ब्यौरा पेश किया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!