Breaking News :
>>सीडीओ अभिनव शाह ने विकासनगर के चार गांवों में पहुंचकर किया फसल का स्थलीय निरीक्षण, किसानों से संवाद कर जानीं समस्याएं>>भूमियाधार में 70 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, एक की मौत; चार घायल>>विकास के साथ अपनी धार्मिक एवं सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित कर रहा उत्तराखण्डः सीएम धामी>>लॉन्ग वीकेंड पर उमड़ी भारी भीड़, कैंची धाम और पहाड़ों की ओर जाने वाले वाहन चालकों के लिए विशेष निर्देश जारी>>हथनी पर्वत की 80 मीटर गहरी खाई में गिरने से व्यक्ति की मृत्यु, SDRF ने बरामद किया शव>>कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा के प्रयासों से भीमताल विधानसभा में विकास को मिली रफ्तार, 7 पुलों के लिए ₹8.74 करोड़ स्वीकृत>>गो पालन योजना का दायरा बढ़ा, अब सामान्य वर्ग के पशुपालक भी होंगे लाभान्वित>>एसएसपी दून के निर्देशों पर प्रतिष्ठानों की सुरक्षा ऑडिट के लिए दून पुलिस ने चलाया अभियान>>सेवा, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता, जन-जन तक पहुंच रही सरकार- हेमंत द्विवेदी>>ल्वाली से घीड़ी तक क्षेत्र भ्रमण पर निकली जिलाधिकारी, विकास कार्यों और व्यवस्थाओं का लिया जायजा>>सहस्त्रधारा में 50 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, SDRF ने त्वरित रेस्क्यू कर तीनों घायलों को निकाला सुरक्षित>>सीईसी के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन, पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया>>कांग्रेस पार्षद ने उठाया खौफनाक कदम, फंदे से लटककर की आत्महत्या>>सरस फूड फेस्टिवल में दिखेगा देशभर की महिलाओं के हुनर और स्वाद का संगम>>बेडरूम में रखें ये पौधे, कमरे का माहौल रहेगा शांत और नींद के लिए बनेगा बेहतर वातावरण>>अमेरिका में हिंदू मंदिर पर ईंटों से हमला, खिड़कियां टूटीं, पुजारी-श्रद्धालु थे अंदर>>Mental Health Tips: आपकी ये छोटी-छोटी आदतें धीरे-धीरे बन सकती हैं मानसिक तनाव की वजह, आज ही करें सुधार>>‘दृश्यम 3’ की धांसू ओपनिंग, पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर की इतने करोड़ की कमाई>>हरियाणा के युवाओं ने मुख्यमंत्री धामी से साझा किए उत्तराखण्ड भ्रमण के अनुभव>>भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

DGP उत्तराखंड अशोक कुमार की युवाओं से अपील : कृपया शांति बनाए रखें, कोई भी कदम सोच-समझकर उठायें, धैर्य बनायें

“उत्तराखंड में कुछ युवा साथी अग्निपथ योजना को लेकर आंदोलनरत हैं। कुछ गलतफहमी का शिकार हैं। कुछ को भड़काया जा रहा है। मैं सभी साथियों से अपील करता हूँ, कृपया शांति बनाए रखें। कोई भी कदम सोच-समझकर उठायें। धैर्य बनायें। संयम से काम लें। सकारात्मक सोचें।” : DGP उत्तराखंड

“कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने का प्रयास न करें। ये आपका देश है, यह देश की संपत्ति है। इसको किसी भी तरह से नुकसान न पहुँचायें। क्योंकि युवा देश का भविष्य हैं।” : DGP उत्तराखंड

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जून 2022, रविवार, देहरादून। उत्तराखंड में भी सेना भर्ती की नई स्कीम अग्निपथ का विरोध तेज होने पर DGP अशोक कुमान ने पुलिस को अलर्ट किया है। डीजीपी अशोक कुमार ने बीते शुक्रवार को इस मामले में वीडियो कांफ्रेंस कर सभी जिलों के कप्तानों से युवाओं के साथ संवाद करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्ती करते हुए एफआईआर तक करने के निर्देश दिए हैं।

DGP अशोक कुमार ने शनिवार दोपहर को एक वीडियो जारी करते हुए भी युवाओं से शांति बनाने की अपील की है। अपने वीडियो संदेश में डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि उत्तराखंड में कुछ युवा साथी अग्निपथ योजना को लेकर आंदोलनरत हैं। कुछ गलतफहमी का शिकार हैं। कुछ को भड़काया जा रहा है। मैं सभी साथियों से अपील करता हूँ, कृपया शांति बनाए रखें। कोई भी कदम सोच-समझकर उठायें। धैर्य बनायें। संयम से काम लें। सकारात्मक सोचें।

इसको इस दृष्टि से भी देखा जा सकता कि आपको आर्मी के साथ-साथ दूसरी तरह की नौकरी के अवसर भी प्राप्त होंगे। जैसे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घोषणा की है कि अग्निवीरों को बाद में पुलिस, आपदा, चारधाम यात्रा प्रबंधन आदि में अवसर दिए जायेंगे। इसके संबंध में भी इसको पॉजिटिव सोच सकते हैं। फिर भी कुछ युवा साथियों को विरोध प्रकट करना ही है तो अनुरोध है उसे लोकतांत्रतिक तरीके से, शांतिपूर्ण तरीके से करें। कानून व्यवस्था को अपने हाथ में लेने का प्रयास न करें। ये आपका देश है, यह देश की संपत्ति है। इसको किसी भी तरह से नुकसान न पहुँचायें। क्योंकि युवा देश का भविष्य हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!