Breaking News :
>>जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जिलाधिकारी ने सुनीं 164 शिकायतें>>गोलू देव और हरज्यू देव की लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान- रेखा आर्या>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने अमर शहीद राइफलमैन मनोज राणा की 13वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला- मुख्यमंत्री>>देहरादून में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, 1.521 किलो कैटामाइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार>>प्रतिभा सम्मान समारोह में मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान, मुख्यमंत्री ने बढ़ाया उत्साह>>ज्योतिर्मयी नायक बनीं इंडियन आइडल 16 की विनर, जीती ट्रॉफी और 20 लाख रुपये>>शांतिपूर्ण प्रदर्शन नागरिकों का संवैधानिक अधिकार- सुप्रीम कोर्ट>>मीराबाई चानू ने रचा इतिहास, राष्ट्रमंडल खेलों में लगातार तीसरी बार जीता स्वर्ण>>अगले तीन घंटे उत्तराखंड के कई जिलों में भारी बारिश और आकाशीय बिजली का अलर्ट>>कांवड़ यात्रा के लिए देहरादून में विशेष ट्रैफिक प्लान, धर्मावाला से डायवर्ट होंगे कांवड़ वाहन>>‘भ्रमण से भ्रम मिटते हैं, सीमांत गांव देश के प्रहरी भी हैं और पहला पड़ाव भी’-प्रधानमंत्री मोदी>>क्या आपकी भी सीढ़ियां चढ़ते ही फूलने लगती है सांस? तो जान लीजिये इसके पीछे के कारण>>मुख्यमंत्री ने प्रदान की विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए ₹ 62 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति>>उत्तरांचल प्रेस क्लब में वरिष्ठ पत्रकार एवं लेखक मनोज इष्टवाल को किया गया सम्मानित>>स्वर्गीय श्याम दत्त जोशी की स्मृति में कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने गढ़ी डाकरा की जनता को समर्पित किया पानी का टैंक>>उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण में उल्लेखनीय बढ़ोतरी, नेट एसजीएसटी 24% बढ़ा>>केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया अपने पद से इस्तीफा>>भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला आज>>भारत का विदेशी मुद्रा भंडार बढ़कर 676.23 अरब डॉलर पहुंचा, आरबीआई के ताजा आंकड़े जारी
ताज़ा खबरेंदेश

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कहा : हिस्ट्रीशीटर ने गहरी साजिश के तहत किया हमला, विकास दुबे पर 50 हजार का इनाम घोषित

आकाश ज्ञान वाटिका, 4 जुलाई, शनिवार। कानपुर में दबिश देने गई पुलिस टीम पर हिस्ट्रीशीटर विकास दुबे ने गहरी साजिश के तहत हमला किया था। कानपुर में घटनास्थल का भ्रमण कर लौटे डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी का कहना है कि हमलावरों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) लगाने के साथ ही कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि हमलावर योजनाबद्ध थे। पुलिस टीम पर तीन छतों से फायरिंग की गई। रास्ता रोकने के लिए जेसीबी मशीन भी लगाई गई। ताकि पुलिस टीम अपने वाहनों से बाहर आए। उन्होंने कहा कि पुलिस की शहादत का जल्द हिसाब चुकता होगा। बदमाशों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, आइजी मोहित अग्रवाल ने विकास दुबे पर 50 हजार का इनाम भी घोषित कर दिया है।

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी कहा कि बदमाशों को पुलिस के दबिश देने आने की जानकारी पहले से थी। यह सूचना पुलिस से अथवा किसी अन्य स्रोत से लीक हुई, इन सभी बिंदुओं पर गहनता से जांच कराई जा रही है। डीजीपी का कहना है कि हमले में 10 से अधिक बदमाश शामिल थे। सभी पूरी तैयारी थे और पहले से घात लगाए बैठे थे। आरोपित विकास व उसके साथियों की तलाश में एसटीएफ समेत कई जिलों की पुलिस जुटी है।

चौकी इंचार्ज को मारी गईं सात गोलियां

  • आइजी मोहित अग्रवाल के मुताबिक हमलावर पुलिस की एक एके 47, एक इंसास रायफल व दो पिस्टलें भी लूट लीं। इनसे भी पुलिस पर गोलियां चलाईं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट बताती है कि एके-47, 312 बोर की बंदूक और 315 बोर की रायफल से गोलियां मारी गई हैं। चार जवानों के शरीर से गोलियां आरपार निकल गईं। सीओ के कनपटी, सीना और पैर पर सटाकर गोली मारी गई है। कुल्हाड़ी से भी उनके पांव पर कई वार किए गए हैं। दारोगा अनूप को सबसे ज्यादा सात गोलियां लगीं तो सिपाही जितेंद्रपाल व एसओ महेश को पांच-पांच। बाकी को भी चार-चार गोलियां लगी हैं।

अत्याधुनिक असलहों की कमी नहीं

  • उत्तर प्रदेश के अपराधियों के पास अत्याधुनिक असलहों की कमी नहीं है। यूपी में पुलिस से पहले अपराधियों के पास एके-47 सरीखे असलहे पहुंच गए थे। कई वर्ष पूर्व वाराणसी में एसटीएफ ने एलएमजी तक बरामद की थी। पुलिस सूत्रों का कहना है कि तब जांच में सामने आया था कि एलएमजी बाहुबली मुख्तार अंसारी खरीदने वाला था। मुंगेर व अन्य राज्यों से यूपी में नाइन एमएम से लेकर अन्य बोर की पिस्टल, रिवाल्वर व अन्य असलहों की सप्लाई भी बड़ी संख्या में होती रही है। पुलिस व एसटीएफ ने कई बार असलहों की खेप तो पकड़ी पर इस नेटवर्क को कभी पूरी तरह से ध्वस्त नहीं कर सकी।

सीओ समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद

  • बता दें कि कानपुर जिला मुख्यालय से करीब 38 किमी दूर चौबेपुर क्षेत्र के गांव बिकरू निवासी हिस्ट्रीशीटर बदमाश विकास दुबे के खिलाफ अपहरण व जान से मारने के प्रयास की रिपोर्ट पर गुरुवार देर रात सीओ बिल्हौर देवेंद्र मिश्रा की अगुवाई में शिवराजपुर, चौबेपुर और बिठूर थानाध्यक्षों के साथ 20 पुलिसकर्मियों की टीम उसे गिरफ्तार करने पहुंची थी। विकास को इसकी पहले ही भनक लग गई और उसने घर के पहले जेसीबी लगाकर रास्ता बंद करा दिया। पुलिस टीम ने गाड़ियां छोड़कर जेसीबी से जैसे ही कदम आगे बढ़ाए, छतों पर घात लगाए बैठे विकास दुबे और उसके साथियों ने गोलियां बरसानी शुरू कर दीं। अप्रत्याशित हमले में पुलिस संभल भी न सकी। इस दौरान सीओ, एसओ समेत आठ पुलिस कर्मी शहीद हो गए। गोली लगने से पांच पुलिसकर्मी, एक होमगार्ड और एक एसओ का प्राइवेट ड्राइवर घायल हैं। इसमें होमगार्ड की हालत गंभीर है। यूपी में यह पहली बार है, जबकि इतनी बड़ी संख्या में पुलिस वाले शहीद हुए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!